Ads (728x90)


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कार्याध्यक्ष और पूर्व समाज कल्याण मंत्री चंद्रकांत हंडोरे का एक पैर मुंबई में तो दूसरा महाराष्ट्र में रहता है।


उपरोक्त बातें मुंबई कांग्रेस महासचिव कैलाश अरावडे ने मुलुंड में असंगठित मजदूर जन सभा में पत्रकारों से बातचीत में कहा।उन्होंने यह भी कहा कि जब से कांग्रेस हाईकमान ने उनको महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कार्याध्यक्ष और मुंबई कांग्रेस का प्रभारी बनाया है तभी से मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाई जगताप और कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा के साथ मिलकर मुंबई में सभी आंदोलन और प्रदर्शन में अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को लेकर शामिल हो रहे हैं।चूकी पार्टी ने उनको महाराष्ट्र की जिम्मेदारी भी दिया है।इसलिए महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के साथ मिलकर सम्पूर्ण महाराष्ट्र का लगातार दौरा कर रहे हैं।एक समय में जब कांग्रेस हाईकमान ने देश में बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ देश व्यापी आंदोलन करने का ऐलान किया। तब चंद्रकांत हंडोरे ने मुंबई में और महाराष्ट्र में साइकिल रैली में शामिल हो कर दोनों जगहों में अपनी उपस्थिति दर्ज किया।उन्होंने अपने समय को दो हिस्सों में विभाजित कर दिया है।एक हिस्सा मुंबई को तो दूसरा हिस्सा महाराष्ट्र को देते हैं।इसलिए मेरा ऐसा मानना है कि चंद्रकांत हंडोरे का एक पैर मुंबई में तो दूसरा महाराष्ट्र में रहता है।

 मैं आखिर में अपने कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से यही प्रार्थना करना चाहता हूं कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी का हाथ मजबूत करने और कांग्रेस के संगठन को पहले जैसा बनाने के लिए चंद्रकांत हंडोरे जैसा समर्पण और त्याग की भावना से काम करें ताकि कांग्रेस को 2022 मनपा चुनाव और 2024 में लोकसभा और विधान सभा चुनाओं में भारी सफलता मिल सके।

गौरतलब बात यह है कि अभी हाल ही में ईशान्य मुंबई जिला असंगठित मजदूर कांग्रेस की सभा में चंद्रकांत हंडोरे ने सैकड़ों मजदूरों का मार्गदर्शन किया। मुंबई कांग्रेस कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा,मुंबई कांग्रेस महासचिव कैलाश अरावडे जिला अध्यक्ष अब्राहम रॉय मनी,कार्याध्यक्ष उत्तम गीते,असंगठित मजदूर जिला कार्याध्यक्ष सैमसन,कैलाश पाटिल स्लम सेल के सानू शेख और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के नेता एन के कांबले के अलावा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन मुलुंड कॉलोनी पाइप लाइन में सैमसन ने किया था।

फोटो कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger