Ads (728x90)

मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 


अपने देश की आजादी के लिए हजारों लाखों कांग्रेसियों ने हाथों में तिरंगा लेकर अंग्रेजों की गोलियां अपने सीने में खाई है।उनकी कुर्बानियों की ही बदौलत देश में आजादी आई है।

उपरोक्त बातें महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्याध्यक्ष और महाराष्ट्र राज्य के पूर्व समाज कल्याण विभाग मंत्री चंद्रकांत हंडोरे ने लाल डोंगर में ध्वजारोहण कार्यक्रम में कहा।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की सूचना पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सेवादल अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देश पर संपूर्ण देश में महीने के अंतिम रविवार को सेवादल की तरफ से ध्वजारोहण किया जाता है।इस मौके पर नई पीढ़ी के युवकों को देश की आजादी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के बारे में सविस्तार रूप से बताया जाता है।महात्मा गांधी के मार्गदर्शन में अरुणा आसिफ अली और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने आजादी से पूर्व तिरंगा झंडा मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में फहराया था।कांग्रेस के हजारों लाखों नेताओं ने आजादी के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी तब हमको आजादी मिली।और तिरंगा ध्वज को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में मान्यता मिल गई।लाल किले के प्राचीर से चाहे किसी भी पार्टी का प्रधान मंत्री तिरंगा लहराए लेकिन इसको मूर्त रुप में लाने का काम कांग्रेस ने ही किया है।

ध्वजारोहण से पूर्व ध्वज गीत तत्पश्चात राष्ट्र गीत से कार्यक्रम का समापन हुआ।आरंभ में चंद्रकांत हंडोरे ने तथागत भगवान गौतम बुद्ध, डॉ बाबा साहेब आंबेडकर और महाराष्ट्र के अराध्य दैवत छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पित किया।

इस मौके पर मुंबई कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष नरेश दलवी,महिला सेवादल मुंबई उपाध्यक्ष जयश्री रणदिवे,महासचिव एच के विश्वकर्मा दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति अध्यक्ष नवीन कुमार सिलवंत,सेवादल महाराष्ट्र सचिव संजू सोनावने,सेवादल जिला अध्यक्ष शैलेश महाडीक,वडाला तालुका अध्यक्ष आदेश कहार,सतीश वाघमारे,विद्या सिलवंत,निशा पवार,मंदा सिदगारे,नंदा भोंसले,रजिया सैयद,जयश्री म्हात्रे,सुनीता सहानी,सुरेखा गायकवाड़,रजनी पाटिल,नागेश जावले,संतोष लोखंडे,दामू कुर्मे और दलित मित्र अन्ना साहेब घोड़ेस्वार भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का आयोजन जयश्री रणदिवे ने किया था।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger