Ads (728x90)

 


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

देश की आजादी के 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आन बान और शान राष्ट्रध्वज तिरंगा झंडा फहरा कर सलामी दी।

इसके उपरांत पूरे देश में राजनैतिक दलों के अलावा तमाम सामाजिक और शैक्षणिक संस्थानों में धूमधाम से ध्वजारोहण सम्पन्न हुआ।

इस कड़ी में मुंबई का उपनगर गोवंडी के गौतम नगर रीगल हेल्थ क्लब की तरफ से पूर्व नगर सेविका शकीला अंसारी ने ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया।स्थानिक समाज सेवक सैयद मेहबूब हसन ने ध्वजारोहण कर देश की शान तिरंगे को सलामी दी।समाज सेवक प्रेमानंद भट्ट,सोहेल अंसारी, दानिस,अब्बास भाई के अलावा स्थानिक सैकड़ों लोग उपस्थित थे।शकीला अंसारी ने सभी अतिथियों को शाल और पुष्पहार देकर उनका सम्मान किया।

मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने अपने दक्षिण मुंबई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में ध्वजारोहण किया।इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुनील नरसाले सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज तिरंगा को सलामी दी।


उत्तर मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष भरत सिंह ने कुर्ला पश्चिम किस्मत नगर प्रभाग विभाग क्रमांक 166में धूमधाम से आजादी का जश्न मनाया। देश की शान तिरंगा फहराया और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र गान गाया।इस अवसर पर सैयद खलील,खैरुनिसा,अतुल चव्हाण, अब्दुल सत्तार के अलावा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।बच्चों को चॉकलेट और बिस्किट बांटी गई।


मुंबई कांग्रेस के कार्यकारिणी सदस्य निलेश नानचे ने चेंबूर नाका कांग्रेस जनसंपर्क कार्यालय और एमटीएनएल के सामने 2 ठिकानों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज तिरंगा को सलामी दी।दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव शंकर खड़तरे,धाता मिश्र,मनोज शुक्ला,लंकेश,आदि उपस्थित थे।

मुंबई का उपनगर गोवंडी का चर्चित शैक्षणिक संस्था एस के अकादमी की तरफ से वी के इंग्लिश स्कूल में स्कूल के चेयरमैन और चिता केंप ट्राम्बे के जाने माने वरिष्ठ समाज सेवक वकील खान ने ध्वजारोहण कर देश की शान राष्ट्रध्वज तिरंगा को सलामी दी।स्कूल की प्रधानाचार्या शबाना खान ने 15 अगस्त और देश की आजादी का महत्व को सविस्तारपूर्वक क्षात्र और क्षात्राओं को समझाया।विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और आजादी पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर अभिभावकों में देश भक्ति का जोश भर दिया।


महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस की तरफ से मुंबई के राष्ट्रवादी भवन में महाराष्ट्र सरकार के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल के हाथों ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर सांसद सुप्रिया सुले,कार्यालय प्रमुख शिवाजी राव गरजे,महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर भारतीय समाज के सजग प्रहरी पारसनाथ तिवारी, अर्शद अमीर,जितेंद्र जीतू शिंदे,लहू कांबले के अलावा मुंबई राकापा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हुकमराज मेहता के संयोजन में 90 फीट रोड धारावी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में तिरंगा रैली निकाली गई।इस रैली में हुकमराज मेहता,मुंबई कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष और धारावी के नगर सेवक हाजी बब्बू खान,जिला कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी,नगर सेविका गंगा कुणाल माने,भास्कर शेट्टी,पूर्व नगर सेवक दीपक काले,श्याम जयसवाल,दीपक वाघ, सोनू शाह,सतीश दुबे मुंबई कांग्रेस साउथ इंडियन तमिल सेल अध्यक्ष एस अरुणाचलम,कार्यकारी अध्यक्ष सेल्वाराज स्वामी के अलावा जिला के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

फोटो-कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger