Ads (728x90)

 


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

मुंबई,आगामी 2022 में होने वाला मुंबई महानगर पालिका चुनाव को ध्यान में रखकर कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को अपने पद की जिम्मेदारी के अनुसार संगठन का काम करने के लिए पूरे मन से लगना चाहिए।


उपरोक्त बातें महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्याध्यक्ष और पूर्व समाज कल्याण विभाग मंत्री चंद्रकांत हंडोरे ने कहा।दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी कार्याध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी के संयोजन में सुभाष नगर के राजीव गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल चेंबूर विधान सभा चुनाव क्षेत्र के कुछ प्रमुख कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए श्रीहंडोरे ने यह भी कहा कि मनपा चुनाव आने में ज्यादा देर नहीं है।यदि इस समय पार्टी का कोई भी पदाधिकारी संगठन का काम नही कर सकता है तो वह स्वेक्षा से पद खाली कर दे हम उसके जगह पर नए कार्यकर्ता को अवसर देगें।महिलाओं का एक सम्मेलन आयोजित कर उनका सही मार्गदर्शन किया जाए।पार्टी में सभी जाति धर्म और भाषा भाषी लोगों को अपने साथ जोड़ने की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि हम उस कार्यकर्ता का साथ देगें जिसके पास पर्याप्त संख्या में लोग होंगे।सप्ताह में एक बार कार्यकर्ताओं की बैठक लेने का सुझाव दिया जिसको सभी ने मान्य किया।वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मुंबई कांग्रेस प्रतिनिधि गोविंद नायर ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि कांग्रेस सबसे बड़ी और सबसे पुरानी पार्टी है।इस पार्टी ने देश के लिए सब कुछ किया है।चंद्रकांत हंडोरे ने अपने कार्यकाल में चेंबूर के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया है।अगर कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने मन में ठान लें तो चेंबूर विधान सभा में कांग्रेस के सभी प्रत्यासी चुनाव जीतकर नगर सेवक बन सकते हैं।

चंद्रकांत हंडोरे ने सभी की सहमती से 27 लोगों की कमिटी बनाई जिसमें सर्वश्री गोविंद नायर, राजन माहूलकर,दीपक शिसोदे,कैलाश अरावडे,लक्ष्मण कोठारी,एन के कांबले,एम टी डेविड,देवीदास बोरसे,शशीकांत बनसोडे,नवीन कुमार सिलवंत,किरण गायकवाड़,संभाजी लोखंडे,अभिषेक मिस्त्री,सैयद जाफर,लक्षण कालखेर,संजय वाघमारे,सुनील ढाका,फिरोज कुट्टी,ठाकुर विजय सिंह,संगीता हंडोरे,उषा कांबले,सीमा माहूलकर,सुमन कांबले,पूर्वी पटेल,वर्षा पारधे,किरण आल्टे,डॉ सुष्मिता वटकर का नाम प्रमुख रूप से शामिल है।

इस अवसर पर मंगल सिंह,सुरेश शर्मा,जगदीप कांबले,कृपाशंकर शुक्ला,राजेंद्र राजू नगराले आदि मौजूद थे।

समापन पर लक्ष्मण कोठारी ने चंद्रकांत हंडोरे समेत सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त किया।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger