Ads (728x90)

मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । कपिलदेव खरवार

नई मुंबई सानपाडा

महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री प्रो जावेद खान ने मुंबई और महाराष्ट्र में शिक्षा के क्षेत्र में जितना अपना बहुमूल्य योगदान दिया है शायद ही किसी राजनैतिक व्यक्ति ने दिया हो।

तबका ट्राम्बे विधान सभा मुस्लिम बाहुल क्षेत्र होने के नाते कांग्रेस ने 1985 में प्रो जावेद खान को अपना उम्मीदवार बनाया।उन्होंने शिव सेना के सुबोध आचार्य को परास्त कर महाराष्ट्र विधान सभा में बतौर उच्च शिक्षा प्राप्त विधायक के रूप में पहली बार प्रवेश कर लिया।उनकी राजनीतिक गाड़ी मुंबई में आने वाली सुपर फास्ट बुलेट ट्रेन की रफ्तार से चल पड़ी थी।

गत विधान सभा चुनाव के ठिक 3 महीने पहले मुंबई कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष संजय निरुपम ने शिवाजी नगर के गीता विकास हाल में एक सभा के दौरान जावेद खान को मानखुर्द शिवाजी नगर विधान सभा का उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा भी कर दिया।

दुर्भाग्यवस महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव के ऐन वक्त पर संजय निरुपम की जगह पर स्व एकनाथ गायकवाड़ आ गए और सपा से आपसी समझौता के कारण जावेद खान की जगह सपा के अबुआसिम आजमी को मौका मिल गया।

आज की ताजा स्थिति के बारे में बात करें तो मुंबई कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक भाई जगताप और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले की बातों से एक बात साफ हो चुकी है की कांग्रेस अकेले चलो की राह पर चलने का निर्णय लेकर बहुतों को विधायक और नगर सेवक बनने के रास्ते खोल दिया है।

इसलिए प्रो जावेद खान के सुपुत्र वसीम जावेद खान को आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस का उम्मीदवार माना जा रहा है। अभी हाल ही में गीता विकास हाल में पधारे अशोक भाई जगताप ने जरूरतमंद महिलाओं को मुफ्त राशन वितरण समारोह में इस बात के संकेत भी दे दिया है।

मुंबई कांग्रेस के महासचिव वसीम खान अपने विधान सभा क्षेत्र मानखुर्द शिवाजी नगर में पूरी तरह से सक्रिय होकर वहां के आवाम की वो सभी जरूरत की चीजों को मुफ्त उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयत्न भी कर रहे हैं जिसकी उनको दरकार है। कोरोना महामारी से परेशान हाल लोगों को मुफ्त अनाज और खानेपीने की चीजों का वितरण कर रहे हैं। स्कूली बच्चों को मुफ्त किताबें और लेखन सामग्री भी दे रहे हैं।कोरोना के रोकथाम के लिए लोगों को मास्क और सेनिटाइजर बांट रहे हैं। झोंपड़पट्टी के गली मोहल्ले में जंतु नाशक दवा का छिड़काव किया जा रहा है। अपने विधान सभा में कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने के लिए जगह जगह पर नए और पुराने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चर्चा कर रहे हैं।अभी हाल ही में सान पाडा के अपने ओरियंटल कॉलेज में मुंबई कांग्रेस सचिव विकास तांबे मुंबई कांग्रेस स्वयं रोजगार सेल महासचिव डॉ सत्तार खान और ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष नसीम सिद्दीकी जैसे अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं से उन्होंने एक एक कर के कांग्रेस के संगठन और आगामी मनपा 2022 चुनाव के सम्बंध में लंबी बातचीत किया। चुकी स्थानिक लोगों को इस बात की पूरी उम्मीद है कांग्रेस के राष्ट्रीय युवा नेता वसीम खान के बड़े भ्राता नदीम जावेद की कांग्रेस में बड़ी पैठ होने के कारण विधान सभा की उम्मीदवारी वसीम खान को आसानी से मिल जायेगी।

इस दरम्यान वसीम जावेद खान को गुलदस्ता देकर डॉ सत्तार खान ने उनका स्वागत करते हुए अपने आगामी कार्यक्रम में शिरकत करने की दावत भी दिया।मुंबई कांग्रेस का कार्यक्रम और कालेज के कामों की व्यस्तता के बावजूद भी वसीम जावेद खान की सक्रियता और स्थानिक जनता में उनकी चाहत से यह बात सामने आ रही है की आगामी विधानसभा चुनाव में मानखुर्द शिवाजी नगर में कांग्रेस का झंडा ऊंचा होगाऔर वसीम विधायक बनकर अपने वालिद मरहूम जावेद खान का खोया साम्राज्य हासिल करने में सफल होंगे।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger