Ads (728x90)

 


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे दिन का वादा के झांसे में आकर जनता ने आव देखा ना ताव 2014 के लोक सभा चुनाव में दे दना दन कमल का बटन दबाकर ऐसे वैसे जैसे तैसे न जाने कैसे कैसे लोगों को सांसद बनाकर दिल्ली में भेज दिया। 


केंद्र में भाजपा की सरकार बन गई।गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र भाई मोदी सम्पूर्ण भारत के प्रधान मंत्री बन बैठे।भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं का मुख मंडल कमल के फूल जैसा खिल उठा।भाजपा के शासन काल में ज्यों ज्यों महंगाई बढ़ने लगी त्यों त्यों लोगों को कांग्रेस की याद आने लगी।लोगों के मुंह से अब भी एक सवाल जाने कब हमारे अच्छे दिन आयेंगे सुनने को मिल ही जाता है।


इस बे हिसाब महंगाई के खिलाफ कांग्रेस हाई कमान दिल्ली ने सम्पूर्ण भारत में प्रदर्शन और आंदोलन के माध्यम से जनता को जागरूक करने का काम किया।इसी संदर्भ में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाई जगताप और कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा और अमरजीत मनहास,गणेश कुमार यादव की सूचना पर मुंबई के 227 वार्डों में देश में बढ़ती हुई महंगाई और भाजपा के खिलाफ कांग्रेस ने 10 दिनों तक दमदार ढंग से प्रदर्शन किया। अशोक भाई जगताप, चरण सिंह सप्रा, मोहम्मद आरिफ नसीम खान, मंत्री असलम शेख, और चंद्रकांत हंडोरे और बाबा सिद्दीकी, अनिस अहमद,भूषण पाटिल आदि नेताओं ने मलबार हिल से राज्यपाल के आवास तक साइकिल यात्रा किया।कांग्रेस नेताओं को इस साइकिल रैली ने उनके बचपन के दिनों की याद ताजा करा दिया।  

भाभी फिल्म का सुपरडूपर हिट गीत चली चली रे पतंग मेरी चली रे ---। की तर्ज पर मुंबई कांग्रेस की साइकिल भी मुंबई की सड़कों पर खूब चली भाजपा और महंगाई के खिलाफ। बस फर्क इतना था कि फिल्मी पतंग आसमान में उड़ी थी और साइकिल मुंबई की सड़कों पर पूरे 10 दिनों तक भारी बारिश में भी रफ्तार से चली।मुंबई कांग्रेस के इस महंगाई के विरुद्ध आंदोलन और प्रदर्शन को भारी जनसमर्थन मिला।गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन करने वाले गरीब लोगों ने कांग्रेस के आंदोलन को बहुत सराहा।इससे अशोक भाई जगताप की लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है।

प्रदर्शन के अंतिम दिन महाविकास आघाड़ी सरकार में स्कूली शिक्षा विभाग मंत्री वर्षा गायकवाड़ के संयोजन में धारावी विधान सभा में महंगाई और केंद्र की भाजपा सरकार के विरुद्ध साइकिल रैली निकाली गई।जिसमें अशोक भाई जगताप और वर्षा गायकवाड़  मुंबई कांग्रेस महासचिव तुषार गायकवाड़,मुंबई महासचिव संदीप शुक्ला,राजेश कोटियान,प्रेमबहादुर सिंह, दक्षिण मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष हुकमराज मेहता, कार्याध्यक्ष कचरू यादव,नगर सेवक हाजी बब्बू खान,नगर सेविका गंगा कुणाल माने,भाष्कर शेट्टी, सोनू शाह,दीपक काले, एस अरुणाचलम,सेल्वाराज स्वामी के अलावा कई कार्यकर्ता शामिल थे।मुंबई कांग्रेस सचिव फिरोज शाह और मुंबई कार्यकारिणी सदस्य डॉ मोनिका जगताप ने वार्ड नंबर 62 में जोरदार प्रदर्शन किया।मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद संजय निरुपम ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। मुंबई कांग्रेस महिला अध्यक्षा डॉ अजंता यादव उत्तर मुंबई कांग्रेस जिला कार्याध्यक्ष और वार्ड नंबर 28 नगर सेवक राजपति यादव,वार्ड क्रमांक 173 नगर से पुष्पा कोली मामी,नगर सेविका संगीता हंडोरे ने वार्ड क्रमांक 150 पूर्व नगर सेविका सीमा राजेंद्र माहूलकर,राजेंद्र राजू नगराले वार्ड नंबर 155 डॉ सत्तार खान वार्ड नंबर 139 वसंत कुम्भार वार्ड नंबर 133 मानखुर्द मंडाला में महंगाई और भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger