Ads (728x90)

 


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । विशेष संवाददाता

विश्व के सबसे अधिक लोकप्रिय और प्रभावशाली प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने वाराणसी विमान तल पर मेरा पीठ थपथपाया और कहा कि अच्छा हुआ जो आप भाजपा में मेरे साथ आ गए।


महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री मुंबई और नई मुंबई के सबसे लोकप्रिय उत्तर भारतीय हर दिल अजीज नेता कृपाशंकर सिंह मुंबई भाजपा जनसंपर्क कार्यालय सभागार में आयोजित सम्मान सभा में माईक पर बोल रहे थे।

महाराष्ट्र भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष डॉ संजय पाण्डेय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कृपाशंकर सिंह ने अपने भाषण में आगे यह भी कहा कि बाबा विश्वनाथ वाराणसी की कृपा से मैं 7 जुलाई को भाजपा में शामिल हुआ था।एक सप्ताह के अंदर ही उत्तर प्रदेश के कर्मठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा से मिलना हो गया।इसके तत्काल बाद मुझे नरेंद्र भाई मोदी का वाराणसी विमान तल पर उनका स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।उन्होंने मेरे पीठ पर हाथ रख कर उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ जो आप भाजपा में मेरे साथ आ गए।मेरा वाराणसी शाल उन्होंने स्वीकार कर लिया इसके लिए मैं अपने आप को बहुत ही भाग्यशाली समझता हूं।मीडिया के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाने का समर्थन करते हुए नरेंद्र मोदी की सराहना की थी।भाजपा की केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत पूरे देश में हुआ था।उसमे से एक मैं भी हूं। में भाजपा में सबसे छोटा नेता हूं।मुझे सभी का मार्गदर्शन चाहिए।कांग्रेस के एक शीर्ष नेता का एक बयान जो आर एस एस संगठन के विरोध में था।उसके जवाब में उन्होंने यहां तक कह डाला कि जिनको आर एस एस पसंद नही है वो लोग देश से बाहर चले जाएं।

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 में भाजपा को भारी सफलता दिलाने का संकल्प लेते हुए उन्होंने मुंबई मनपा चुनाव 2022 में भाजपा के किसी उत्तर भारतीय व्यक्ति को मुंबई का महापौर बनाने की दिशा में सभी उत्तर भारतीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील किया।

 भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा महाराष्ट्र अध्यक्ष डॉ संजय पाण्डेय ने कहा कि कृपाशंकर सिंह उत्तर भारतीय समाज के प्रतिष्ठित नेता हैं।उनके भाजपा में आने से भाजपा का संगठन मुंबई,महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में भी मजबूत होगा। उन्होंने राष्ट्र हित में नरेंद्र मोदी और अमित शाह से प्रभावित होकर भाजपा में आने का निर्णय लिया है। इसमें उनका कोई निहित स्वार्थ नहीं है।मुंबई में हम परप्रांति नही बल्कि घर प्रांति हैं।हम सभी को इसी सोच को लेकर आगे बढ़ना है और पार्टी को मजबूत करना है। 

डॉ संजय पाण्डेय ने उनको काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी का तैल चित्र और भाजपा पट्टा देकर उनका सम्मान किया और भारत माता की जय के नारों से पूरा सभागृह गूंज उठा।

इस अवसर पर व्रजेश सिंह,प्रदुम्न शुक्ल,फूल सिंह,संजीवनी पांडेय,अनिल राय, डॉ कांडोई,निरजा मिश्र,श्वेता शालिनी,विशाल भगत के अलावा भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन प्रदुम्न शुक्ल ने तथा आभार प्रदर्शन डॉ संजय पांडेय ने किया। 

फोटो कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger