Ads (728x90)


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

मुंबई कांग्रेस चाहती है कि देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट भाजपा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की पेगासस हेरगिरी मामले में संदिग्ध भूमिका की जांच कर इनके खिलाफ कड़ा कदम उठाए।इस मामले के सबसे अधिक जिम्मेदार व्यक्ति अमित शाह तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें।

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और विधानपरिषद सदस्य अशोक भाई जगताप ने मुंबई कांग्रेस जनसंपर्क कार्यालय राजीव गांधी भवन के मुरली देवड़ा सभागृह में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में मुंबई के कुछ दैनिक अखबार और टीवी चैनल के सम्मानित संवाददाताओं से बातचीत करते हुए ये बातें कही।श्री जगताप ने पत्रकार परिषद में नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी मिलीभगत से गत 2019 से ही पेगासस हेरगिरि तंत्र पर आधारित साफ्टवेयर की मदद से हमारे नेता राहुल गांधी और उनके तमाम सहयोगियों के अलावा देश के सम्मानित न्यायधीश,चुनाव आयुक्त,पत्रकार और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री तथा अन्य नेताओं का फोन टेप हो रहा है। इसी तंत्र के सहारे गैर भाजपा राज्यों कर्नाटक और मध्यप्रदेश की अच्छी भली सरकारें भी गिरा दी गई।अब देश के 300 सौ अत्यंत महत्वपूर्ण लोगों का फोन टेप करने का मामला सामने आया है।10 फोन हैक करने में 70 लाख रुपए का खर्च आता है तो 3 सौ से अधिक फोन हैक करने में भाजपा सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर रही है।देश का धन मोदी सरकार वरली के गटर में बहा रही है।आवाम के अभिव्यक्ति की आजादी पर अंकुश लगाने का दुष्परिणाम भाजपा को भुगतना पड़ेगा।कांग्रेस ने अपने शासन के 70 सालों में जो काम नहीं कर पाई वह भाजपा की 7 साल की सरकार कर रही है।मुंबई कांग्रेस इसकी कठोर शब्दों में निंदा करती है।

अशोक भाई जगताप ने मुंबई में भारी बारिश के कारण चेंबूर,विक्रोली और मालाड में दिवाल और पहाड़ गिरने से मौत हुई 32 लोगों को मुंबई कांग्रेस की तरफ से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया।उनके परिजनों के प्रति गहरा दुख प्रकट की।उन्होंने मुंबई मनपा को इस दुर्घटना का जिम्मेदार बताते हुए कहा कि हर साल बरसात के दिनों में मुंबई का स्लम इलाका पानी में डूब जाता है।इससे जान माल और भारी संपति का नुकसान होता है।अगर समय से पहले गटर और नाले की साफ सफाई हो जाती तो बरसात में मुंबई की ऐसी दुर्दशा कभी नहीं होती।आज हम मीडिया के माध्यम से मुंबई की जनता को यह बताना चाहते हैं कि आगामी 2022 मनपा चुनाव में हमारी सत्ता आती है तो हम इसका स्थाई समाधान करने का काम करेगें।

इस पत्रकार वार्ता में मुंबई कांग्रेस कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा, मुंबई कांग्रेस महासचिव संदेश कोंडविलकर मुंबई कांग्रेस कोषाध्यक्ष भूषण पाटिल,सह कोषाध्यक्ष अतुल बर्वे,शांताराम भावसार लीगल सेल कार्याध्यक्ष रवि जाधव भी उपस्थित थे।

पत्रकार परिषद के समापन पर भूषण पाटिल ने सभी सम्मानित पत्रकारों और कैमरामैन का दिल से आभार व्यक्त किया।

फोटो--कपीलदेव

Post a Comment

Blogger