Ads (728x90)

 


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख ।

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाई जगताप और कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा[दोनों मिलकर] मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ का सपना साकार करने की दिशा में काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

उपरोक्त बातें यूसुफ उमर उर्फ सानू शेख ने मुंबई कांग्रेस जनसंपर्क कार्यालय राजीव गांधी भवन में पत्रकारों से बातचीत में कही। 

अखिल भारतीय माथाडी कामगार एंड ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष अशोक भाई जगताप ने यूसुफ उमर उर्फ सानू शेख को अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी महासंघ विभाग ईशान्य मुंबई जिला का अध्यक्ष नियुक्त किया है।सानू शेख को इस आशय का एक पत्र अशोक भाई जगताप और चरण सिंह सप्रा ने उन्हें सौंपा।इस नियुक्ति उपरांत सानू शेख ने अशोक भाई जगताप और चरण सिंह सप्रा का दिल से आभार व्यक्त किया।

ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अब्राहम रॉय मनी,कार्याध्यक्ष उत्तम गीते,जिला उपाध्यक्ष भरत अमेसर, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुप्ता, विठल सातपूते,कामर्स विभाग जिला अध्यक्ष सुनील इटोलिया, ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा आदि ने सानू शेख को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

नियुक्ति पत्र ग्रहण करने के पश्चात सानू शेख ने अशोक भाई जगताप और चरण सिंह सप्रा दोनों को ही इस बात का पूरा भरोसा दिलाया कि, मैं जिला स्लम सेल अध्यक्ष के पद पर कार्यरत होने के नाते झोंपड़पट्टी की तमाम समस्यायों का समाधान करने का काम कर रहा हूं। अब मुझे भाई जगताप ने एक और नई जिम्मेदारी सौंपी है माथाडी कामगार यूनियन का जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देकर।अब कामगारों की सभी समस्याओं का समाधान भाई जगताप और चरण सिंह सप्रा के मार्गदर्शन में करूंगा। मैं पिछले 20 सालों से कांग्रेस के झंडे के नीचे मुलुंड में समाज कल्याण का काम कर रहा हूं।वार्ड, तालुका और जिला स्तर पर कई पदों पर काम कर चुका हूं।आज कल मैं देख रहा हूं कि,जिस गति से कांग्रेस भाई जगताप और चरण सिंह सप्रा के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रही है इससे एकबात साफ हो गया है कि, स्व एकनाथ गायकवाड़ का 2022 का मनपा चुनाव जीतने का सपना जरूर साकार होगा।पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा,मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद संजय निरुपम और पूर्व सांसद प्रिया दत्त की सक्रियता से अशोक भाई जगताप और चरण सिंह सप्रा और की ताकत बढ़ी है।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger