Ads (728x90)

 


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

चेंबूर और अणुशक्ति नगर विधान सभा में कांग्रेस का संगठन पहले की अपेक्षा और भी ज्यादा मजबूत करने के लिए पुराने और नए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निरंतर बैठक का आयोजन किया जा रहा है। चेंबूर के सुभाष नगर राजीव गांधी भवन और पी एल लोखंडे मार्ग स्थित ग्रांड नालंदा सभागृह में गत कई माह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हो रही है।


ये बातें महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कार्याध्यक्ष और मुंबई कांग्रेस के प्रभारी भीम शक्ति संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष व महाराष्ट्र सरकार के पूर्व समाज कल्याण विभाग मंत्री चंद्रकांत हंडोरे ने सभा के समापन पर एक स्थानीय पत्रकार से बातचीत में कहा।

उन्होंने यह भी कहा कि हम कार्यकर्ताओं से अलग अलग बैठक लेकर उनका मनोगत जानने का प्रयास कर रहे हैं। ताकि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच की दूरी का पता लगाया जा सके।उनके आपसी मतभेद को मिटा कर  आपसी सहमति बनाई जाय।इससे पार्टी के लोगों में एक अच्छा संतुलन कायम होगा।आपस में विचारों का आदान प्रदान करने से हर किसी समस्या का समाधान आसानी से किया जा सकता है।पार्टी में नौजवानों को जोड़कर कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।आगमी 2022 में मुंबई मनपा चुनाव में हर हाल में चेंबूर और अणुशक्ति नगर विधान सभा के अंतर्गत आने वाले सभी वार्ड से कांग्रेस के उम्मीदवार को भारी मतों से चुनकर मनपा में नगर सेवक बनाकर भेजना है।

इस अवसर पर स्थानिक नगर सेविका संगीता हंडोरे,मुंबई कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि गोविंद नायर,एम टी डेविड,चंद्रकांत चंदू शेनाय,पूर्व नगर सेवक राजेंद्र माहुलकर,दीपक सिशोदे, किसन मिस्त्री,अनिल शर्मा,महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एन के कांबले,मुंबई कांग्रेस महासचिव कैलाश आरवडे,जिला कार्याध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी, दक्षिण मध्य मुंबई जिला अनुसूचित जाति अध्यक्ष नवीन कुमार सिलवंत, अणुशक्ति नगर तालुका ओबीसी सेल अध्यक्ष गणेश म्हात्रे,चेंबूर तालुका ओबीसी सेल अध्यक्ष सतिश बेलमकर,अभिषेक मिस्त्री,संभाजी लोखंडे,सुनील ढाका,संतोष डीके,दिनेश भोईर,

लक्ष्मण कालखेर,किरण गायकवाड़,सैयद जाफर,रवि कलस्तरी,शरणपाल गोयल,दामु कुरमे,राजेंद्र राजू नगराले,अब्दुल रसीद शेख,अंकुश डोंगरे,धर्मेंद्र सिंह परमार,जगदीप कांबले,वाल्मीकि कांबले,दिनेश सिंह,अमरजीत सिंह,बापू थोरात,अहमद खान के अलावा कांग्रेस के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम समापन पर लक्ष्मण कोठारी ने चंद्रकात हंडोरे और सभी कार्यकर्ताओं का मन पूर्वक आभार जताया।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger