Ads (728x90)

 


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

राजर्षी छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती सामाजिक न्याय दिवस पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के निर्देश पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कार्याध्यक्ष और मुंबई कांग्रेस प्रभारी तथा पूर्व समाज कल्याण विभाग मंत्री चंद्रकांत हंडोरे के मार्गदर्शन में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ओबीसी का आरक्षण निरस्त करने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ मंत्रालय के पास राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले के समक्ष धरना और उग्र प्रदर्शन किया।


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी जिंदाबाद,नाना पटोले और चंद्रकांत हंडोरे आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं।का नारे लगा रहे थे वहीं भाजपा की केंद्र सरकार मुर्दाबाद और नरेंद्र मोदी हाय हाय के नारे भी लगाए।

चंद्रकांत हंडोरे ने मीडिया और अपने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की मनमोहन सरकार ने 2011 में ओबीसी आरक्षण के लिए संपूर्ण देश में जनगणना कराने का आदेश दिया था। कांग्रेस के कार्यकाल में लाभाग 3 साल तक युद्ध स्तर पर इस दिशा में काम हुआ।लेकिन ओबीसी समाज के लोगों पर उस समय दुख का पहाड़ टूट पड़ा जब केंद्र में भाजपा की सरकार सत्ते में आ गई।भाजपा सरकार ने ओबीसी समाज की तरफ आंख उठाकर भी नही देखा और कांग्रेस के जमाने की फाइल ठंढे बस्ते में डाल दिया।दुर्भाग्यवस महाराष्ट्र में भी भाजपा की सरकार सत्ता में आ गई।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी पूरी तरह से ओबीसी समाज की तरफ से अपनी आखें फेर लिया।जबकि महाराष्ट्र की भाजपा सरकार केंद्र सरकार पर दबाव बना कर महाराष्ट्र में रहने वाले ओबीसी समाज के लोगों को आरक्षण देने के लिए उनकी आर्थिक और सामाजिक हालात के साथ ही उनकी आबादी का सही आकलन करने के लिए उनकी जनगणना अर्थात खान सुमारी कराती लेकिन भाजपा की केंद्र और राज्य दोनों ही सरकारों ने ऐसा नहीं किया। हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट द्वारा ओबीसी समाज का आरक्षण निरस्त कर दिया गया है। इसके लिए महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले के निर्देश पर महाराष्ट्र के सभी जिलों में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।आज देवेंद्र फडणवीस सड़क पर उतर आए ओबीसी  समाज को आरक्षण देने की मांग को लेकर।चंद्रकांत हंडोरे ने देवेंद्र फडणवीस से एक सवाल पूछा है कि जब महाराष्ट्र में उनकी 5 साल की सरकार थी तब वो क्यों कुम्भ कर्ण की नीद सो रहे थे।अब भाजपा और उनके नेताओं के चेहरे से नकाब उतर गया है।महाराष्ट्र की जनता है सब जानती है।

इस मौके पर राजन भोंसले,राजेश सिंह, एन के कांबले,कैलाश आरवडे,नगर सेविका संगीता हंडोरे,पूर्व नगर सेवक राजन माहुलकर पूर्व नगर सेविका सीमा माहुलकर,लक्ष्मण कोठारी,शशिकांत बनसोडे,लक्ष्मण कालखेर,नवीन कुमार सिलवंत, संभाजी लोखंडे,राजेंद्र राजू नगराले, शरणपाल गोयल,भागवत जाधव, अरुण गायकवाड़,किरण गायकवाड़,गणेश म्हात्रे,नितेश सिरसाठ,बापू थोरात,वाल्मीकि कांबले,रऊफ खान, जाफर भाई,जगदीप कांबले,धर्मेंद्र सिंह परमार, सुरेश जाधव,मुकेश वडारी, दामू कुरमे, सतीश वाघमारे,कादर शेख,रोशना शाह,पूर्वी पटेल,अलका अहिरे,वर्षा पार्धे,किरण आल्टे के अलावा कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मोर्चा के समापन पर लक्ष्मण कोठारी ने कांग्रेस के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

फोटोज कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger