Ads (728x90)

 


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के कार्याध्यक्ष और भीम शक्ति संगठन के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष महाराष्ट्र सरकार के पूर्व समाज कल्याण विभाग मंत्री चंद्रकांत हंडोरे को थाना जिला कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया।

इस खबर से मुंबई और महाराष्ट्र के चंद्रकांत हंडोरे के समर्थकों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई।महाराष्ट्र कांग्रेस कार्यालय और मुंबई कांग्रेस कार्यालय के अलावा पी एल लोखंडे मार्ग स्थित ग्रांड नालंदा सभागृह चेंबूर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने लाडले नेता चंद्रकांत हंडोरे और नगर सेविका संगीता हंडोरे को शाल श्रीफल और विशाल पुष्पहार देकर उनको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

चंद्रकांत हंडोरे ने अपनी इस नियुक्ति पर प्रसन्नता जताई और सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत महाराष्ट्र और मुंबई कांग्रेस प्रभारी एच के पाटिल तथा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का दिल से आभार व्यक्त किया।उन्होंने अपने सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ को यह विश्वास दिलाया कि मैं इस पद की गरिमा को बरकरार रखते हुए थाना जिला में कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में पूरी ईमानदारी से काम कर सोनिया गांधी को ताकत देने का काम करूंगा।पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता के साथ कभी कोई अन्याय नहीं होने दूंगा।

चंद्रकांत हंडोरे को बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हुकमराज मेहता, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के नेता एन के कांबले,वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद नायर, टी डी कुमार, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेंद्र महुलकर,मुंबई कांग्रेस महासचिव कैलाश आरवडे, किसन मिस्त्री,शशिकांत बनसोडे, नगर सेविका संगीता हंडोरे,अतुल बंजारी,पूर्व नगर सेविका सीमा माहुलकर, दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी कार्याध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी,एम टी डेविड, दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति अध्यक्ष नवीन कुमार सिलवंत,ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस स्लम सेल अध्यक्ष वसंत कुम्भार मुलुंड तालुका स्लम सेल अध्यक्ष सानू शेख, ब्लॉक 154 अध्यक्ष मुरली पिल्लई,लक्ष्मण कालखेर,किरण गायकवाड़,मंजीत जेठ, सुनील ढाका,संभाजी लोखंडे,कमलेश राजू स्वाली,खालिद खान, दामू कुरमे,अलका अहिरे,जगदीप कांबले,सुरेश जाधव, अभिषेक किसन मिस्त्री,

शरणपाल गोयल,दलपत बोराना, धर्मेंद्र सिंह परमार,इंदर पुनमिया,बाल्मिकी कांबले पूर्वी पटेल, किरण आल्टे, सुमन कांबले,मंबई प्रदेश कांग्रेस सेवादल महासचिव मूर्ति ईश्वर आचार्या,मुंबई कांग्रेस साउथ तमिल सेल कार्याध्यक्ष सेल्वाराज स्वामी,मुंबई कांग्रेस स्वयं रोजगार सेल महासचिव डॉ सत्तार खान, दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह,अणुशक्ति नगर तालुका ओ बी सी सेल अध्यक्ष गणेश म्हात्रे,रसीद शेख,रवि कलस्तरी,आलिया शेख,राजेंद्र राजू नगराले,बापू थोरात,दिनेश सिंह,अमरजीत सिंह,रामलाल मिश्र,राजनाथ यादव ब्लॉक144 महिला अध्यक्ष प्रियंका म्हात्रे,प्रज्योति हंडोरे के अलावा महाराष्ट्र और मुंबई कांग्रेस के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी तरफ से चंद्रकांत हंडोरे को बधाई और शुभकामनाएं दी।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger