Ads (728x90)


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

देश की आजादी के लिए मेरे पुरखों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर महात्मा गांधी के नेतृत्व में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ा था।कांग्रेस मेरे खून में है। मैं अपने जन्म से ही कांग्रेसी हूं।

उपरोक्त बातें दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक 154 अध्यक्ष मुरली पिल्लई ने संत निरंकारी भवन चेंबूर कैंप में आयोजित रक्तदान शिविर में मीडिया से बातचीत में कहा।उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि, मैं  चेंबूर में गत कई वर्षों से कांग्रेस का झंडा लेकर  राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में समाज का काम कर रहा हूं। पार्टी से मुझे किसी पद और पोस्ट की अपेक्षा नहीं है।मेरा उद्देश्य अपने विभाग के गरीब और जरूरतमंद लोगों की हर तरह से सहयोग और उनकी समस्या का समाधान करना है ताकी कांग्रेस पार्टी का नाम बढ़े। मैं पार्टी के सभी बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं का दिल से सम्मान करता हूं। इसलिए मुझे सबका प्यार मिलता है।
पार्टी की सेवा के बदले मुझे क्या मिलेगा। यह सोचना हमारा नहीं बल्कि हमारे वरिष्ठ नेताओं का काम है। मुझे तो कांग्रेस में ही जीना है और कांग्रेस में ही मरना है।इसके अलावा हम तो कहीं और जाने की सोच ही नहीं सकते हैं।
मुंबई कांग्रेस डॉक्टर सेल अध्यक्ष और मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ दिनेश हेगडे से उनके चेंबूर स्थित हेगडे हॉस्पिटल एंड सर्जिकल नर्सिंग होम में मुरली पिल्लई के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, गत कई वर्षों से मुरली पिल्लई कांग्रेस के लिए समर्पण की भावना से काम कर रहे हैं।अपने विभाग की समस्या पानी,बिजली,सड़क नाला और गटर की साफ सफाई लोगों के राशन की परेशानी बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूल में प्रवेश दिलाने जैसे कई कामों को बिना किसी स्वार्थ के करना इनकी आदत बन चुकी है।सुशिक्षित बेरोजगारों को काम धंधे और नौकरी भी उपलब्ध कराने वाले मुरली जब से मुंबई में कोरोना के कारण लॉकडाउन लगा है तब से ही अपने विभाग में गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त अनाज और खानेपीने की चीजों को बांट रहे हैं।चेंबूर पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शालिनी शर्मा के साथ मिलकर नागरिकों की समस्या का समाधान करते हैं। इसके आलावा चेंबूर लायंस क्लब के अध्यक्ष ऋषि ओबेरॉय द्वारा संपादित लगभग सभी सामाजिक,धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुरली पिल्लई को हमेशा देखा जा सकता है।
M H 46 P 3938 नंबर की उनकी कार में चेंबूर के लोगों की महानगर पालिका से संबंधी समस्याओं की 10 फाइल और 2 , 4 राशन का कीट जरूरतमंद लोगों को बांटने के लिए हमेशा तैयार रहता है।
कोरोना के तीसरे दौर में बच्चों पर कुछ अधिक ही प्रभाव पड़ने वाला है इसके लिए चिकित्सकों और सरकारी चेतावनी जारी किए जाने के पश्चात मुरली पिल्लई चेंबूर परिसर के छोटे बच्चों को पिछले कई दिनों से लगातार मुफ्त मस्का का वितरण कर रहे हैं। चेंबूर परिसर के लोग इनको कांग्रेस का एक सच्चा और क्रियाशील कार्यकर्ता के रूप में जानते और पहचानते हैं।
फोटो--कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger