Ads (728x90)


मुंबई ।  हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान सांसद राहुल गांधी के 31वें जन्मदिन पर धारावी विधान सभा कांग्रेस की तरफ से धारावी के संत रोहिदास हाल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।


मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाई जगताप ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन करने के पश्चात लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मात्र एक घंटे के दरम्यान50लोगों ने रक्तदान कर के एक नया इतिहास रच दिया है। अभी तो रक्तदान करने के लिए पूरा दिन बाकी है।कहीं कहीं तो पूरे दिनभर में बहुत मुश्किल से 50यूनिट रक्त एकत्र होता है।एकमेव भाई और एकमेव बहन उनका इशारा वर्षा गायकवाड़ की तरफ था।नाना मतलब एकनाथ गायकवाड़ से था।हमने नाना के साथ मिलकर काम कर के बहुत कुछ सीखा है।आज ताई के साथ काम कर के सीख रहा हूं।हमारे नाना ने मरते दम तक कांग्रेस का झंडा कभी झुकने नही दिया।एशिया की सबसे बड़ी झोंपड़पट्टी धारावी को कोरोना से मुक्त करना पूरी दुनिया के सामने एक बड़ा उदाहरण है।इसके लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्षा गायकवाड़ को सम्मानित किया है।आज मैं मुंबई कांग्रेस की तरफ से वर्षा गायकवाड़ और इनकी पूरी टीम का दिल से अभिनंदन करना चाहता हूं।अशोक भाई जगताप ने भाषण के समापन पर अपने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से अपील में कहा कि इस बार आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में हर हाल में कांग्रेस के उम्मीदवारों को विजय दिलाकर राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाना है।

रक्तदान शिविर की आयोजिका महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार में स्कूली शिक्षा विभाग मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने अपने संबोधन में कहा कि राहुल गांधी का हमारे धारावी विधान सभा क्षेत्र से बहुत लगाव है। राजीव गांधी और राहुल गांधी दोनों से ही हमने धारावी के विकास लिए जो कुछ भी मांगा उन्होंने दिया।इसलिए धारावी का चौमुखी विकास संभव हुआ है। धारावी की जनता ने भी हमारा बहुत साथ दिया।धारावी के लोगों को मैं भी उतना ही चाहती हूं जितना की ये लोग मुझे चाहते हैं।

कार्यक्रम के आरंभ में अशोक भाई जगताप और वर्षा गायकवाड़ ने एकनाथ गायकवाड़ और राजीव सातव की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर के नेताद्व्य को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया।

मुंबई कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष और स्थानिक नगर सेवक हाजी बब्बू खान,मुंबई कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश कुमार यादव,मुंबई कांग्रेस अनुसूचित जाति अध्यक्ष कचरू यादव, दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हुकमराज मेहता,जिला पर्यवेक्षक जियाउर रहमान वाहिदी,मुंबई कांग्रेस महासचिव तुषार गायकवाड़,संदीप शुक्ला,राजेश कोटियन राजेश राजू ठक्कर,नगर सेविका पुष्पा कोली मामी, नगर सेविका गंगा कुणाल माने सिद्धि  विनायक मंदिर ट्रस्टी भास्कर शेट्टी,मुंबई कांग्रेस साउथ तमिल सेल अध्यक्ष एस अरुणाचलम,कार्याध्यक्ष सेल्वाराज स्वामी,उपाध्यक्ष पुवियाह पांडियन,सलाहकार पी एन नटराजन,महासचिव पी महालिंगम, आर जयकुमार, जिला सचिव पी कन्नन, कोषाध्यक्ष बाला सुब्रह्मण्यम मुंबई कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य निलेश नानचे,मुंबई कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता सुरेशचंद्र राजहंस, राजदेव यादव,धाता मिश्र, सुभाष पिसाल, नवीन कुमार गायकवाड़,सोनू शाह, सतीश दुबे, गणेश म्हात्रे,सुरेखा पाटिल,रीना प्रजापति पूर्व नगर सेवक दीपक काले के अलावा कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सायन हॉस्पिटल ब्लड बैंक के प्रमुख और  रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र और आकर्षक उपहार देकर अशोक भाई जगताप और वर्षा गायकवाड़ ने उनका सम्मान किया।

रक्तदान शिविर की उत्तम व्यवस्था राजू गोडसे ने कार्यक्रम का संचालन शाम जयसवाल और जिया शेख ने सभी नेताओं को शाल श्रीफल गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।हुकमराज मेहता ने सभी नेताओं,कार्यकर्ताओंऔर रक्तदान करने वालों का दिल से आभार व्यक्त किया।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger