Ads (728x90)


 मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस और मुंबई कांग्रेस प्रभारी एच के पाटिल ने अपने 3 दिवसीय मुंबई दौरे के समय मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया।


            महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार में स्कूली शिक्षा विभाग मंत्री वर्षा गायकवाड़ के मंत्रालय स्थित उनके आवास पर स्व एकनाथ गायकवाड़ के तैलचित्र पर पुष्पहार अर्पित कर एच के पाटिल ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया और कहा कि कांग्रेस ने एकनाथ गायकवाड़ के रूप में अपना एक सच्चा और वफादार सिपाही खो दिया है।उनके निधन से पार्टी का जो नुकसान हुआ है वह कभी पूरा नहीं हो सकता है।उन्होंने मुंबई में पार्टी के संगठन को मजबूत करने की दिशा में बहुत अच्छा काम किया।फिर विधायक और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री की हैसियत से सम्पूर्ण महाराष्ट्र में लोगों की सेवा किया।कालांतर में कांग्रेस ने उनको लोकसभा का टिकट दिया और दक्षिण मध्य मुंबई की जनता ने उन्हें सांसद बनाकर दिल्ली भेज दिया।उन्होंने संसद में 10 साल तक मुंबई की जनता की आवाज बुलंद किया।एकनाथ गायकवाड़ ने अपने 81साल की बड़ी उम्र में भी मुंबई कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने के लिए कड़ी और कठोर परिश्रम किया।

उन्होंने अपने हर भाषण के समापन पर हम सब एक हैं का नारा देकर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकता के सूत्र में बांधने का मंत्र दिया है।अब समय आ गया है हम सभी कांग्रेसियों को उनके नारा को अमल में लाना होगा क्यों की हमको हर हाल में 2022 का मुंबई महानगर पालिका चुनाव जो जितना है। 

एच के पाटिल ने कांग्रेस और अपनी तरफ से वर्षा गायकवाड़ और गायकवाड़ परिवार को सांत्वना दी और वर्षा गायकवाड़ से मुंबई कांग्रेस के संगठन के सम्बंध में लंबे समय तक राजनीतिक चर्चा भी किया। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव बी संदीप, महसुल मंत्री बाला साहेब थोरात, वस्त्र उद्योग मंत्री असलम शेख, पूर्व विधायक मुजफ्फर हुसैन,मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश कुमार यादव ने भी स्व एकनाथ गायकवाड़ को श्रद्धांजलि अर्पित किया।मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ दिनेश हेगडे,मुंबई कांग्रेस महासचिव तुषार गायकवाड़,मुंबई कांग्रेस महासचिव संदीप शुक्ला,महेंद्र मुंगेकर,मुंबई कांग्रेस अनुसूचित जाति अध्यक्ष कचरू यादव,मुंबई कांग्रेस स्वयं रोजगार सेल अध्यक्ष जयवंत लोखंडे,मुंबई कांग्रेस स्वयं रोजगार सेल महासचिव डॉ सत्तार खान,मुंबई कांग्रेस साउथ तमिल सेल कार्याध्यक्ष सेल्वाराज स्वामी, नगर सेविका पुष्पा कोली मामी के अलावा कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

महाराष्ट्र की महाविकस आघाड़ी सरकार में स्कूली शिक्षा विभाग मंत्री व प्राध्यापक वर्षा गायकवाड़ ने एच के पाटिल समेत सभी नेताओं का दिल से आभार व्यक्त किया।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger