Ads (728x90)

 मुंबई । हिंदुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

कोरोना के कारण झोंपड़पट्टी में रहने वाले गरीब लोग दो वक्त की रोटी के लिए परेशान हो रहे हैं।खासकर छोटे छोटे बच्चों को आर्थिक तंगी के चलते उनके अभिभावक उन्हें उनका मनचाहा चीज नहीं खिला पा रहे हैं।


मुंबई कांग्रेस स्वयं रोजगार सेल महासचिव डॉ सत्तार खान के जन्मदिन पर चेंबूर के गायकवाड़ नगर में सैकड़ों बच्चों को केक और टॉफी वितरित किया गया।

मुंबई कांग्रेस महासचिव तुषार एकनाथ गायकवाड़ और मुंबई कांग्रेस स्वयं रोजगार सेल अध्यक्ष जयवंत लोखंडे,मुंबई कांग्रेस तमिल सेल कार्याध्यक्ष सेल्वाराज स्वामी,जलिंदर काबले की उपस्थिति में डॉ सत्तार खान ने गायकवाड़ नगर में अपने जनसंपर्क कार्यालय में केक काटा।तुषार गायकवाड़ ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर डॉ सत्तार खान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, कोरोना के कारण हमने अपने जन्मदिन पर किसी भी तरह की कोई पार्टी का आयोजन नहीं किया है। जब कोरोना के कारण पूरे देश और मुंबई में लोग मर रहे हैं तब इस नाजुक घड़ी में जन्मदिन पर किसी तरह का कोई उत्सव मनाना इंसानियत के खिलाफ होगा।इसलिए हम आज बच्चों को केक और टॉफी बांट रहे है।

समाजवादी पार्टी वार्ड अध्यक्ष समीर तांबोली ने कहा कि,जबतक मेरे बदन में सांसें चलेगी तबतक मैं सतार भाई के साथ चलूंगा। वरिष्ठ कांग्रेस के नेता टी डी कुमार ने डॉ सत्तार खान को मजनू करार देते हुए कहा कि,एक मजनू था वो तो लैला का दीवाना था एक मजनू डॉ सत्तार खान है जो कांग्रेस का दीवाना है। इसकी दीवानगी को देखते हुए आगामी मनपा चुनाव के वक्त कांग्रेस पार्टी नगर सेवक बनाकर महानगर पालिका में भेजें।

दादा साहेब गायकवाड़ नगर को आप हाउसिंग सोसाइटी में आरपीआई के चंद्रकांत  न्यायनिर्गुणे,वकील सालवे भीमराव,अनिल विरारी,महाराष्ट्र सिविल टाईम्स वकील जालिंदर कांबले,अकबर भाई,सचिन ठोकल,संदीप कांबले,बुद्ध नगर नंबर 2 कोआप हाउसिंग सोसाइटी गोवन्डी,समाजसेवी मिलिंद कडलाक

वकील प्रफुल चव्हाण,वीरप्पा,प्रकाश बनकर,कुरेश कुमार मांडा,शिवाजी शैले,सपा के जमीर तांबोली आदि ने डॉ सत्तार खान को गुलदस्ता भेंट कर उन्हें जन्मदिन के उपलक्ष्य पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

महाराष्ट्र सरकार में स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़,मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष तथा मुंबई कांग्रेस डॉक्टर सेल अध्यक्ष डॉ दिनेश हेगडे,चेंबूर तालुका कांग्रेस ओबीसी सेल अध्यक्ष सतीश बेलमकर,अणुशक्ति नगर तालुका कांग्रेस ओबीसी सेल अध्यक्ष गणेश म्हात्रे ने डॉ सत्तार खान को मोबाइल फोन पर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger