Ads (728x90)


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 150 साल के अंग्रेज शासकों को देश से भगा दिया था फिर 7 साल वालों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए कांग्रेस कुछ कम नहीं पड़ने वाली है।


                    उपरोक्त बातें मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व म्हाडा अध्यक्ष, दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी पर्यवेक्षक मधु चव्हाण ने जिला अध्यक्ष हुकमराज मेहता के संयोजन में ग्रांड नालंदा सभा गृह पीएल लोखंडे मार्ग चेंबूर में चेंबूर विधान सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को माईक पर सम्बोधित करते हुए कहा।उन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए यह भी कहा कि आजाद भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अमेरिका से लाल गेहूं लाकर अपने देश वासियों को खिलाया।फिर आवागमन के लिए रेल,विमान,और मोटर कार लंबी दूरी तय करने के लिए देश में सड़कों का जाल बिछा दिया।देश की सुरक्षा के लिए लड़ाकू विमान और सभी प्रमुख शहरों में बड़े बड़े कल कारखानों का निर्माण कराया। खेतों की सिंचाई के लिए भांखड़ा नागल बांध और नहरों का निर्माण कराया।शेष बचे हुए परियोजनाओं को पूरा करने का काम इंदिरा गांधी ने किया।उन्होंने बैंकों का निजीकरण और और गरीबों को घर देने का काम किया।शिक्षा के लिए स्कूल कालेज और खेल के लिए स्टेडियम बनवाए। राजीव गांधी ने तो अपने अल्प कार्यकाल में ही कंप्यूटर लाकर देश को 21वी सदी में पहुंचा दिया।आज देश में जो कुछ भी दिखाई दे रहा है सब तो कांग्रेस की देन है।केंद्र की मोदी सरकार कांग्रेस की बनाई चीजों को बेचने पर आमादा है। महंगाई तो थमने का नाम ही नही ले रही है।महंगाई की मार से देश की जनता बेहाल हो गई है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया अब समय आ गया है कोरोना के साथ ही मोदी सरकार की हकाल पट्टी करने के लिए तैयार हो जाएं।  कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी तो प्रधान मंत्री बनकर राजीव गांधी से भी दो कदम आगे बढ़ कर देश को और भी आगे लेकर जाएंगे। उनकी बुद्धिमता के सामने सभी विरोधी पक्ष के नेता बौने साबित हो रहे हैं। इसके लिए कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं को पूरे मन से एकजुट होकर कांग्रेस का काम करना होगा। हम 2022 मुंबई मनपा चुनाव जीतेगें फिर महाराष्ट्र में जीत दर्ज कर 2024 लोकसभा चुनाव जीतकर राहुल गांधी को देश का प्रधान मंत्री बनायेगें।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कार्याध्यक्ष व मुंबई कांग्रेस प्रभारी और पूर्व समाज कल्याण मंत्री चंद्रकांत हंडोरे,वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविन्द नायर, जिला अध्यक्ष हुकमराज मेहता,नगर सेविका संगीता हंडोरे, पूर्व नगर सेवक देवीदास बोरसे,दीपक सिसोदे, किशन मिस्त्री,राजेंद्र माहुलकर,एन के कांबले,शशिकांत बनसोडे,एमटी डेविड,जिला पर्यवेक्षक नगर सेवक सुरेश कोपरकर, जिला पर्यवेक्षक जियाउर रहमान वाहिदी, टी डी कुमार,सुनील गंगवानी,मुंबई कांग्रेस स्वयं रोजगार सेल अध्यक्ष जयवंत लोखंडे,मुंबई कांग्रेस सेवादल महासचिव मूर्ति ईश्वर आचार्या मुंबई कांग्रेस साउथ तमिल सेल कार्याध्यक्ष सेल्वाराज स्वामी ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।ब्लॉक 154 अध्यक्ष मुरली पिल्लई, नवीन कुमार सिलवंत,संभाजी लोखंडे,लक्ष्मण कालखेर,किरण आल्टे,अलका अहिरे,पूर्वी पटेल,सुरेश जाधव,अभिषेक मिस्त्री,आदि ने  सभा में अपने विचार रखा।कार्यक्रम में अतुल बंजारे, समाज सेवक राजेंद्र राजू नगराले,शरणपाल गोयल,दामु कुरमे,बाल्मिकी कांबले,जगदीप कांबले,गणेश म्हात्रे,महिला जिला उपाध्यक्ष संगीता म्हात्रे महिला ब्लॉक 144 अध्यक्ष प्रियंका म्हात्रे के अलावा चेंबूर विधान सभा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ब्लॉक 150 अध्यक्ष किरण गायकवाड़ ने सुरेश कोपरकर और जियाउर रहमान को और चंद्रकांत हंडोरे ने गोविंद नायर को गुलदस्ता देकर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम का सूत्र संचालन और आभार व्यक्त करते हुए लक्ष्मण कोठारी ने मधु चव्हाण को गुलदस्ता देकर उनका सम्मान किया।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger