Ads (728x90)


 मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 


मुंबई कांग्रेस साउथ तमिल सेल कार्याध्यक्ष सेल्वाराज स्वामी ने चेंबूर पीएल लोखंडे मार्ग स्थित स्थानिक प्रभाग विभाग 150 की कार्यसम्राट नगर सेविका प्रभाग समिति सदस्य संगीता हंडोरे के जनसंपर्क कार्यालय में महाराष्ट्र कांग्रेस कार्याध्यक्ष मुंबई कांग्रेस प्रभारी भीम शक्ति संगठन संस्थापक अध्यक्ष और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व समाज कल्याण मंत्री चंद्रकांत हंडोरे को दक्षिण भारतीय शाल भेंट कर उनको सम्मानित कर मुंबई कांग्रेस का पर्यवेक्षक नियुक्त करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर संगीता हंडोरे,वरिष्ठ कांग्रेस नेता एन के कांबले,मुंबई कांग्रेस सचिव  कैलास अरावड़े,शशिकांत बनसोडे, दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी कार्याध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी, ब्लॉक अध्यक्ष मुरली पिल्लई,ब्लॉक अध्यक्ष किरण गायकवाड़,ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण कालखेर,बाल्मिकी कांबले,मिलिंद कांबले आदि मौजूद थे।

गौर तलब बात है कि चंद्रकांत हंडोरे को कांग्रेस का दिल्ली हाईकमान ने जब से मुंबई कांग्रेस का पर्यवेक्षक और महाराष्ट्र प्रदेश का कार्याध्यक्ष नियुक्त किया है तभी से चंद्रकांत हंडोरे ने अपने काम की गति और भी तेज कर दिया है।उदाहरण के तौर पर रक्तदान शिविर आयोजित करना,वैक्सीन सेंटर बनाना और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए नियमित रूप से कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।इसके अलावा कांग्रेस को महाराष्ट्र में मजबूत करने के लिए नियमित रूप से सम्पूर्ण महाराष्ट्र का दौरा कर रहे हैं।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger