Ads (728x90)


मुंबई । हिन्दुस्तान की आवाज । मोहम्मद मुकीम शेख 

भाजपा के नेताओं ने लोक सभा चुनाव के दौरान देश की भोलीभाली जनता को अच्छे दिनों का झूँठा सपना दिखाकर उनका वोट लेकर दिल्ली की सबसे बड़ी कुर्सी हथिया लिया।लेकिन आज प्रधान मंत्री नरेंद्र भाई मोदी उसी जनता के सवालों का जवाब देने से भाग रहे हैं जिनके वोट लेकर प्रधान मंत्री बने बैठे हैं।


               उपरोक्त बातें महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के कार्याध्यक्ष और मुंबई कांग्रेस के प्रभारी, महाराष्ट्र सरकार के पूर्व समाज कल्याण मंत्री,भीम शक्ति संगठन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रकांत हंडोरे ने सायन सर्कल स्थित छगन मीठा पेट्रोल पंप पर कांग्रेस के सैकड़ों आंदोलनकारिओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने अपने संबोधन में आगे यह भी कहा कि,अगर देश में अच्छे दिन आ गये होते तो हमारे नेता राहुल गांधी को इस भारी बारिश के मौसम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को आसमान छूती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरने के लिए कहने की जरूरत ही नहीं पड़ती।मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाई जगताप के निर्देश पर मुंबई में लगभग सभी जिलों के पेट्रोल पंप पर कांग्रेस ने जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया है।आज पेट्रोल की कीमत एक सेंचुरी अर्थात सौ रुपए से भी अधिक हो गई है।घरेलू उपयोग की चीजों के दाम तो बढ़े ही हैं गैस सिलेंडर के दाम आसमान छूने लगा है।कोई एक चीज हो तो हम उसका नाम  भी लें पर यहां तो हर चीज की कीमत डबल टिबल बढ़ गई है।देश की गरीब जनता इस मंहगाई से बेजार हो चुकी है।

मुंबई और महाराष्ट्र की जनता केंद्र की भाजपा सरकार से केवल एक सवाल का जवाब पूछ रही है कि,क्या देश में अच्छे दिन आ गए।जनता का यही सवाल हम केंद्र सरकार से पूछ रहे हैं चुकी हम जनप्रतिनिधि हैं। इसलिए हम जनता का सवाल सरकार से पूछ सकते हैं।

इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश कुमार यादव,मुंबई कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष कचरू यादव,मुंबई कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष व नगर सेवक हाजी बब्बू खान, मुंबई कांग्रेस महासचिव कैलाश अरावडे, संदीप शुक्ला, एन के कांबले,अमित शेट्टी,नगर सेविका पुष्पा कोली मामी, गंगा कुणाल माने, नगर सेवक सुफियान नियाज़ वनू, पूर्व नगर सेवक दीपक काले,दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी कार्याध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी, दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस स्लम सेल अध्यक्ष दीपक वाघ, ब्लॉक अध्यक्ष मुरली पिल्लई,लक्ष्मण कालखेर, राजेंद्र राजू नगरले,अणुशक्ति नगर तालुका ओबीसी सेल अध्यक्ष गणेश म्हात्रे,सुभाष पिसाल,नवीन कुमार गायकवाड़,रवि कलस्तरी,राजू भाई स्वाली के अलावा कांग्रेस का कई नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल थे।

समापन पर कार्यक्रम के आयोजक और दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हुकमराज मेहता ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त किया।

फोटो --कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger