Ads (728x90)


 मुंबई / हिन्दुस्तान की आवाज / मोहम्मद मुकीम शेख

मुंबई में दिन-ब-दिन बढ़ते कोविड महामारी से प्रभावित कोविड मरीजों और मुंबईकरों की मदद के लिए, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप और कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा के मार्गदर्शन में, मुंबई कांग्रेस के महासचिव वसीम जावेद  की संकल्पना से मुंबई में ओशिवारा, जोगेश्वरी पश्चिम में कोविड हॉटलाइन सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस कोविड हॉटलाइन सेंटर का उद्घाटन मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप के शुभ हातों से किया गया। इस  अवसर पर उनके साथ मुंबई कांग्रेस के कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा, जिला अध्यक्ष क्लाइव डायस और महासचिव संदेश कोंडविलकर भी मौजूद थे।

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए भाई जगताप ने कहा की, इस कोविड हॉटलाइन सेंटर के माध्यम से, अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, इंजेक्शन और एम्बुलेंस की उपलब्धता के बारे में सभी जानकारी हेल्पलाइन द्वारा कोविड मरीजों को मिल सकेगी। साथ ही यह सेवा गंभीर रूप से बीमार कोविड के मरीजों को उचित समय उचित   सहायता प्रदान करने में सक्षम होगी। आने वाले हफ्तों में, इस कोविड हॉटलाइन सेंटर में मुंबई में अस्पतालों में बेड, एम्बुलेंस और ऑक्सीजन की उपलब्धता के साथ-साथ अस्पतालों में मिलने वाली ट्रीटमेंट, तथा कोविड के लिए आवश्यक दवाओं (रेमेडिविवियर या फैबिफ्लू) की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्रदान करने में सक्षम होगा। ओशिवारा में इस तरह का पहला केंद्र शुरू किया गया है।  इसी तरह का दूसरा केंद्र 6 मई 2021 को मानखुर्द शिवाजीनगर - गोवंडी में शुरू किया जाएगा,  ऐसी जानकारी भाई जगताप ने दी।  मुंबईकर नागरिक +919967882938 और +919892882905 इन हेल्पलाईन नंबरो के माध्यम से सभी प्रकार की जानकारी पा सकते है।

Post a Comment

Blogger