Ads (728x90)


 कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता के विधायी गुणों तथा जनसेवा की हुई प्रशंसा, महामारी में सेवा संकल्प का माहभर होगा अभियान


लालगंज,प्रतापगढ़: क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना का जन्मदिन मंगलवार को कोविड प्रोटोकाॅल के तहत सेवासंकल्प के रूप में मनाया गया। नगर स्थित क्षेत्रीय विधायक के कैम्प कार्यालय समेत बाबा घुइसरनाथ धाम, सांगीपुर, रामपुरबावली, संग्रामगढ़ आदि स्थानों पर भी विधायक आराधना मिश्रा का जन्मदिन सादगी से मना। नगर स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी,


मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल व सहसंयोजक शैलेन्द्र मिश्र की अगुवाई में भर्ती मरीजों को फलों का पैकेट दिया गया। बाबा घुइसरनाथ धाम में कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने दर्शन पूजन कर विधायक के दीर्घ जीवन की मंगल कामना की। वही धाम में सीडब्लूसी मेंम्बर प्रमोद तिवारी तथा मोना की ओर से श्रद्वालुओं को मास्क वितरित किया गया।

कैम्प कार्यालय पर समर्थको ने केक काटकर विधायक मोना के जन्मदिन की खुशी को साझा किया। यहां निराश्रित तपकें की महिलाओं व स्वच्छता कर्मियों को मोना के जन्मदिन पर सूखे खाद्यान्न का किट भी प्रदान किया गया। मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने बताया कि विधायक के जन्म दिन से एक माह तक रामपुर खास में कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए जरूरतमंदों को मास्क वितरण व गरीब तपके की आजीविका के संचालन में मदद अभियान चलाया जायेगा। उन्होने विधायक मोना के विधायी गुणों तथा जनसेवा के क्षेत्र में आदर्श मापदंड को सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में सेवा के लिए  अनुकरणीय ठहराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व संचालन अधिवक्ता शैलेन्द्र मिश्र ने किया। इस मौके पर छोटे लाल सरोज, सिंटू मिश्रा, संतोष सिंह, सौरभ शास़्त्री, पप्पू तिवारी, संतोष पाण्डेय, विपिन शुक्ला, अखिलेश द्विवेदी, विनय पाण्डेय, सोनू मिश्रा, विजय सरोज, महेश गौतम, मुरलीधर तिवारी, डाॅ0 मुकेश मिश्रा, दीपेन्द्र तिवारी, महमूद आलम, अनिल त्रिपाठी महेश, अवधेश पटेल आदि रहे। इधर विधायक आराधना के पैतृक गांव संग्रामगढ़ में प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, पुष्पा देवी, आशीष उपाध्याय तथा सांगीपुर में प्रमुख अशोक सिंह बब्लू, सुधाकर पाण्डेय, डाॅ0 अमिताभ शुक्ला, रामबोध शुक्ला, रामपुरबावली में भुवनेश्वर शुक्ला, डाॅ0 चन्द्रेश सिंह, माताफेर पाल, कल्लू पाण्डेय आदि के संयोजन में विधायक के जन्मदिन पर सोशल डिस्टेंसिंग के बीच मास्क वितरण तथा मदद अभियान के तहत विविध आयोजन हुये। गौरतलब है कि कोरोना महामारी को देखते हुए विधायक मोना ने समर्थकों से इस बार भी जन्मदिन के खर्च गरीब व जरूरतमंद के बीच खर्च किये जाने पर खासा जोर दिये रही।

Post a Comment

Blogger