Ads (728x90)


महोत्सव मे विभूतियों को एकता सम्मान 2021 प्रदान करते सीडब्लूसी मेंबर प्रमोद तिवारी साथ मे विधायक मोना 

Pratapgarh | Hindustan Ki Aawaz | Mohammed Mukim Shaikh

लालगंज प्रतापगढ़। बाबा घुइसरनाथ धाम में छब्बीसवें राष्ट्रीय एकता महोत्सव का शुक्रवार की रात्रि समारोहपूर्वक समापन किया गया। सीडब्लूसी मेंबर प्रमोद तिवारी ने बतौर मुख्यअतिथि कहा कि बाबा घुइसरनाथ की पूजा तथा अर्चना सदैव रामपुरखास को विकास तथा अमन की ऊर्जा प्रदान किया करती है। उन्होनें कहा कि धाम मे होने वाला महोत्सव भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक चेतना का संदेश लिये हुए है, वहीं यह आयोजन हमें समाज की समानता तथा देश हित मे जीवन को भी समर्पित करने की आदर्श प्रेरणा दिया करता है। उन्होने कहा कि भारतीय संस्कृति को मजबूत बनाने वाला एकता महोत्सव विश्व शांति एवं भारत को एक परिवार की अवधारणा के बंधन को मजबूती प्रदान किया करता है। विशिष्ट अतिथि एसडीएम राम नारायण ने शांति व अमन की जनता से श्रेष्ठ पहचान बनाये रखने का आहवान किया। अध्यक्षता करते हुये क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि यह महोत्सव विविधता मे एकता का संदेश देकर आज पूरी मजबूती के साथ भारतीय लोक परंपरा का संवर्धन कर रहा है। उन्होनें कहा कि बाबा घुइसरनाथ जी हमारे सांस्कृतिक वैभव की विराट पहचान है और कर्म तथा निष्ठा के साथ यह महोत्सव हमें भारत की सनातन समृद्धि परंपरा को अपने आचरण मे शाश्वत व आदर्श भाव को बनाये रखने की सीख देता है। समारोह मे सीडब्लूसी मेंबर प्रमोद तिवारी एवं विधायक मोना ने साहित्य तथा पत्रकारिता एवं सामाजिक सेवा के जरिये राष्ट्रीय एकता मे अमूल्य योगदान के लिये महोत्सव में विविध विभूतियों को सारस्वत सम्मान से नवाजा। सम्मान समारोह का संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। इस मौके पर सीओ जगमोहन, ईओ सुभाषचंद्र सिंह, यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. नीरज त्रिपाठी, कपिल द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, लालगंज प्रमुख सुरेंद्र सिंह, डा. अमिताभ शुक्ल, प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, राममिलन तिवारी, आशीष उपाध्याय, रोहित शुक्ल, लाल अभिषेक प्रताप सिंह, सुधाकर पाण्डेय, रामबोध शुक्ल, दृगपाल यादव, रामकृपाल पासी, आशुतोष मिश्र, विशालमूर्ति मिश्र, डा. शक्तिधर नाथ पाण्डेय, विनय शुक्ल, अनिल त्रिपाठी महेश, पप्पू तिवारी, छोटेलाल सरोज, मुरलीधर तिवारी, धर्मेन्द्र शुक्ल, अरविंद मिश्र, विकास मिश्र, सुधीर तिवारी आदि रहे। 

Post a Comment

Blogger