Ads (728x90)

 


विश्व पटल पर भारत की प्रगति का डंका बजा रही हमारी एकता- प्रमोद तिवारी

विधायक मोना ने बाबा धाम को पर्यटन तथा विकास के क्षेत्र में सर्वोत्तम धाम बनाए जाने का जताया संकल्प 

प्रतापगढ़ / हिन्दुस्तान की आवाज / मोहम्मद मुकीम शेख

लालगंज, प्रतापगढ़। महाशिवरात्रि पर बाबा घुइसरनाथ धाम मे आयोजित सदभावना सभा का शुभारंभ प्रख्यात भजन गायक श्रीराम द्विवेदी संदीप के हे शम्भू बाबा मेरे भोलेनाथ की सुमुधर प्रस्तुतियों से हुआ। वहीं विशाल सदभावना सभा को बतौर मुख्यअतिथि संबोधित करते हुये सीडब्लूसी मेंबर एवं पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि विश्व पटल पर अगर आज भारत की प्रगति का हर क्षेत्र में डंका बज रहा है तो इसकी सफलता का श्रेय हमारी अनुपम और अदभुत राष्ट्रीय एकता का सूत्र है। उन्होनें कहा कि नये भारत के निर्माण में इसे सर्वश्रेष्ठ बनाये रखने के लिए मेलजोल की भावना को हमें निरंतर मजबूती प्रदान करनी होगी। श्री तिवारी ने कहा कि बाबा घुइसरनाथ धाम से आज राष्ट्रीय एकता महोत्सव का संदेश समूचे देश को एकता के सूत्र मे संगठित होने का मार्ग प्रशस्त करने की ओर है। पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस समय समाज और देश को एक जुट रखते हुये भारत के आन बान और मान की हिफाजत के साथ विकास के क्षेत्र मे निरंतर प्रगति की ओर बढ़ने के लिए ही हर देशवासी का सच्चा धर्म है। उन्होनें कहा कि बाबा धाम का यह एकता महोत्सव क्षेत्र और प्रदेश तथा देश को अक्षुण सांस्कृतिक एकता के साथ तिरंगे के प्रति प्रतिबद्धता का मजबूत संदेश दिया करता है। अध्यक्षता करते हुये क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि बाबा धाम से विकास तथा एकता व भाईचारे की हमारी त्रिवेणी संस्कृति को धार मिला करती है। उन्होनें छब्बीसवें एकता महोत्सव की उपलब्धियो का खाका खींचते हुये लोगों से क्षेत्र के मजबूत विकास की संरचना को सुदृढ़ करने और शांति तथा खुशहाली के लिए संकल्पबद्ध होने का भी आहवान किया। विशिष्ट अतिथि प्रयागराज ट्रिपल आईटी की प्रो. डा. विजयश्री सोना रहीं। वहीं विधायक पुत्र राघव मिश्र ने अतिथि कलाकारों का सम्मान किया। सभा का संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। पार्श्व गायक रवि त्रिपाठी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयोजन किया। इस मौके पर एसडीएम राम नारायण, ईओ सुभाषचंद्र सिंह, तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय, बीडीओ समा सिंह, लालगंज बीडीओ मुनव्वर खां, प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, लालगंज प्रमुख ददन सिंह, राममिलन तिवारी, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, लाल राजेन्द्र सिंह, रामबोध शुक्ल, आशीष उपाध्याय, प्रदीप मिश्र, डा. अमिताभ शुक्ल, दृगपाल यादव, रामकृपाल पासी, पप्पू तिवारी, अरविंद मिश्र, धर्मेन्द्र शुक्ला, प्रधान आशुतोष मिश्र, छोटेलाल सरोज, त्रिभु तिवारी, अम्बुज मिश्र, दिनेश मिश्र, अंशुमान तिवारी, सत्येन्द्र सिंह, मुरलीधर तिवारी, बब्लू तिवारी आदि रहे। आभार प्रदर्शन सुधाकर पाण्डेय ने किया। 

Post a Comment

Blogger