Ads (728x90)


मुंबई | हिन्दुस्तान की आवाज | मोहम्मद मुकीम शेख

मुंबई कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक [भाई] जगताप और मुंबई कांग्रेस के नवनियुक्त कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा ने मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ व महाविकास आघाड़ी सरकार की स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के सरकारी आवास मंत्रालय स्थित बंगला बी 3 में मिलकर उन् दोनों को गुलदस्ता भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया ।


एकनाथ गायकवाड़ और वर्षा गायकवाड़ ने भी क्रमशः  अशोक [भाई] जगताप और चरण सिंह सप्रा को गुलदस्ता देकर उनको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी । मुंबई कांग्रेस कोषाध्यक्ष संदीप शुक्ला , मुंबई कांग्रेस जनसंपर्क कार्यालय व्यवस्थापक शांताराम भवसार ,


मुंबई कांग्रेस अनुसूचित जाति अध्यक्ष कचरू यादव , मुंबई कांग्रेस स्वयंम रोजगार सेल अध्यक्ष जयवंत लोखंडे , महासचिव डॉ सत्तार खान , युवक कांग्रेस के पूर्व नेता तुषार गायकवाड़ , मुंबई कांग्रेस साउथ तमिल सेल अध्यक्ष एस अरुणाचलम , कार्याध्यक्ष सेल्वाराज स्वामी , महेंद्र मुंगेकर , महादेव नरायन के अलावा कांग्रेस के अनेकों कार्यकर्ताओंं ने अशोक [ भाई ] जगताप और चरण सिंह सप्रा को गुलदस्ता देकर उनका हार्दिक अभिनन्दन किया ।

फोटो कपिलदेव खरवार

Post a Comment

Blogger