Ads (728x90)

 


मुंबई | हिन्दुस्तान की आवाज | मोहम्मद मुकीम शेख

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ के निर्देश पर मुंबई कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष यशवंत सिंह ने ठाकुर विजय सकलदेव सिंह को दक्षिण मध्य मुंबई जिला उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया है । एकनाथ गायकवाड़ ने इस संबंध का नियुक्ति पत्र राजीव गांधी भवन के मुरली देवड़ा सभागृह में यशवंत सिंह की उपस्थिति में ठाकुर विजय सिंह को दी ।

    मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व गृह राज्य मंत्री तथा उत्तर प्रदेश और मुंबई के लाखों उत्तर भारतीय समाज के लोगों में सबसे लोकप्रिय नेता और उनके सुख दुख के साथी कृपाशंकर सिंह से बांद्रा के पाली हिल उनके आवास पर ठाकुर विजय सिंह ने सदिच्छा भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया । 

          कृपाशंकर सिंह ने अपने आशीर्वचन में विजय सिंह से कहा कि , ठाकुर सकलदेव सिंह ने अपना पूरा जीवन कांग्रेस के लिए समर्पित कर दिया ।  उनसे मेरा केवल पार्टी का ही नहीं बल्कि एक पारिवारीक नाता भी था । कांग्रेस के अच्छे दिनों के साथी सकलदेव सिंह ने कांग्रेस के बुरे दिनों में भी कांग्रेस का दामन नहीं छोड़ा । उनकी यह सबसे बड़ी खासियत रही । उनके अधूरे कामों को पूरा करने के लिए कांग्रेस पार्टी में सक्रिय होना तुम्हारे लिए बेहद जरूरी था । राजनीति में लोगों का कद तो पद से ही बढ़ता है

    ठाकुर विजय सिंह की इस नियुक्ति के संदर्भ में मीडिया से बातचीत करते हुए कृपाशंकर सिंह ने कहा कि , कांग्रेस परिवार के स्व. ठाकुर सकलदेव सिंह के सुपुत्र ठाकुर विजय सिंह को दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । मैं इसके लिए मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ और मुंबई कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष यशवंत सिंह की सराहना करते हुए ठाकुर विजय सिंह को बहुत सारी शुभकामनाएं देता हूं और इस बात का पूरा भरोसा दिलाना चाहता हूं कि , विजय को मेरी जहां भी जरूरत होगी मैं उसके साथ रहूंगा ।

Post a Comment

Blogger