Ads (728x90)

 


मुंबई | हिन्दुस्तान की आवाज | विशेष संवाददाता

आगामी महानगर पालिका चुनाव को देखते हुए मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ ने मुंबई  में बूथ कमिटी के गठन का काम आरंभ कर दिया है । 


अणुशक्ति नगर विधान सभा ओबीसीसेल अध्यक्ष गणेश म्हात्रे के निवास आगरवाडी में विधान सभा कोर्डिनेटर व वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्रकांत चंदू शेनाय की अध्यक्षता में स्थानिक कार्यकर्ताओं की एक बैठक की गई । जिसमें प्रमुख अतिथि के रूप में मुंबई कांग्रेस व्यापार सेल अध्यक्ष अनिल शर्मा ने भी अपने सुझाव रखा । बैठक में उपस्थित सभी कोर्डिनेटर लोगों का सविस्तार मार्गदर्शन


किया चंदू शेनाय ने। दीपावली पर्व के समापन के बाद सभी ब्लाक के पदाधिकारियों की एक सभा लेकर बूथ कमिटी का गठन किया जाएगा । इस मौके  पर कोर्डिनेटर महादेव नरायेने , शंकर संगम अब्बास हुसैन शेख , बबलू मशीगर , सैयद मुज्जमिल ,राज सालुंके , के अलावा  गणेश म्हात्रे , काशिनाथ पाटिल  , सचिन म्हात्रे , संगीता म्हात्रे ,उज्वला म्हात्रे , प्रियंका म्हात्रे ,भूमि म्हात्रे , के अलावा कांग्रेस के स्थानिक कई पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Post a Comment

Blogger