Ads (728x90)

मुंबई | हिन्दुस्तान की आवाज | मोहम्मद मुकीम शेख

 मुंबई कांग्रेस की तरफ से 26/11आतंकी हमला के 12 वीं बरसी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर शहीद पुलिस के जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई । 

 इस अवसर पर गिरगांव चौपाटी में मुंबई पुलिस के शहीद जवान तुकाराम ओबले के स्मारक पर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ ने पुष्पहार अर्पित कर हमले में शहीद हुए सभी जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की ।

मुंबई कांग्रेस की तरफ से राजीव गांधी भवन के मुरली देवड़ा सभागृह में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर अखिल भारतीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के आकस्मिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ ने उनकी तस्वीर पर पुष्पहार अर्पित कर मुंबई कांग्रेस की तरफ से उन्हें आदरांजलि दी । इस मौके पर मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष मधु चव्हाण , चरण सिंह सप्रा , भंवर सिंह राजपुरोहित , महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजाराम देशमुख , मुंबई कांग्रेस प्रवक्ता निज़ामुद्दीन राईन , सुरेशचंद्र राजहंस , अरुण सावंत , मुंबई कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष व नगर सेवक हाजी बब्बू खान , मुंबई कांग्रेस डॉक्टर सेल अध्यक्ष डॉ दिनेश हेगडे , कोषाध्यक्ष संदीप शुक्ला , बेस्ट समिति अध्यक्ष राजेश राजूभाई ठक्कर , युवक कांग्रेस के पूर्व नेता तुषार गायकवाड़ , मुंबई कांग्रेस अनुसूचित जाति अध्यक्ष कचरू यादव , बूथ कमेटी सह संयोजक चंद्रकांत निरभवने , मुंबई कांग्रेस सचिव  शिवकुमार लाड , लक्ष्मण कोठारी , विकास तांबे , प्रदेश प्रतिनिधि एम टी डेविड , कार्यालय प्रबंधक शांताराम भवसार , मुंबई कांग्रेस साउथ तमिल सेल सचिव सेल्वाराज स्वामी , दक्षिण मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष हुकमराज मेहता , जिला महासचिव शंकर खडतरे , दक्षिण मध्य मुंबई जिला  उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह , जिला अनुसूचित जाति अध्यक्ष नवीन कुमार सिलवंते , चेंबूर तालुका स्लम सेल अध्यक्ष निलेश नानचे , मानखुर्द शिवाजी नगर विधान सभा निरीक्षक मोहम्मद मुकीम शेख , ब्लॉक निरीक्षक लक्ष्मण कालखेर के अलावा कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Post a Comment

Blogger