Ads (728x90)

-
भिवंडी के चाचा नेहरू हिंदी हाईस्कूल के वरिष्ठ शिक्षक प्रेमनाथ दूबे को मानव सेवा संस्था का महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मानव सेवा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीत पांडेय ने दूबे सर की सामाजिक एवं शैक्षणिक सेवाओं को देखते हुये उन्हें महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा है। इससे पहले उन्हें महाराष्ट्र प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया था। मानव सेवा संस्था का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर शहर की प्रथम नागरिक महापौर प्रतिभा पाटील, शिवसेना शहर प्रमुख सुभाष माने,चाचा नेहरू हिंदी हाईस्कूल के पूर्व मुख्याध्यापक अनिलकुमार सिंह, संतोष उपाध्याय एवं श्यामले सिंह सहित स्कूल के शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी है ।
  गौरतलब है कि वरिष्ठ शिक्षक प्रेमनाथ दूबे शुरू से ही सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों के तहत समाज के पीड़ित एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता  करते रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की समय-समय पर फीस भरना,उन्हें कॉपी-किताब दिलाना एवं परीक्षा के समय जिन छात्रों के पास कंपास बॉक्स नहीं है, ऐसे सैकड़ों छात्रों की प्रतिवर्ष  सहायता  करते रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर जिनके पास जीविका का कोई साधन नहीं है,फ्लाई ओवर के नीचे रहकर जीवन यापन करने वाले लोगों को दिसंबर-जनवरी के महीने में कंबल एवं वस्त्र आदि देने का काम भी करते हैं। मंदिरों एवं मस्जिदों के पास भीख मांगने वालों के लिये भोजन की व्यवस्था करते हैं, खड़वली स्थित महिला वृद्धाश्रम की माताओं की सेवा करना इनका धर्म बना हुआ है।
    लॉकडाउन के दौरान जब उत्तर प्रदेश जाने वाले मजदूर जब आर्थिक तंगी के कारण पैदल अपने गांव जा रहे थे। उस समय दूबे सर ने पैदल जा रहे कई मजदूरों के लिये किराये की व्यवस्था करके उन्हें उत्तर प्रदेश पहुंचाने का काम किया है। वहीं पैदल जाने वाले मजदूरों के लिये खाना एवं नाश्ता की व्यवस्था भी किया था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में कई लोगों की आर्थिक  सहायता  इन्होंने किया है। जौनपुर जिला के ग्रामीणांचल के प्राथमिक स्कूलों में जाकर छात्रों को कंपास बॉक्स एवं पाठ्य सामग्री का वितरण किया है । प्रदेश सचिव प्रेमनाथ दूबे सर के इन्हीं सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों  को देखते हुये मानव सेवा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीत तिवारी ने उनकी नियुक्ती प्रदेश अध्यक्ष पद पर की है। प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति पत्र दिये जाने पर प्रेमनाथ दूबे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीत तिवारी के प्रति आभार व्यक्त किया है ।        

Post a Comment

Blogger