Ads (728x90)



 -
कोरोना वायरस जैसी खतरनाक बीमारी ने पूरे विश्व में तांडव मचा रखा है, इसी  प्रकार , कोरोना वायरस ने पूरे देश में भी तांडव मचा रखा है। इस बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए, सरकार  द्वारा  लॉकडाउन लागू कर दिया गया है।  जिसके कारण सभी उद्योग और व्यवसाय पूरी तरह से बंद  पड़े हैं  , जिसके कारण पावरलूम श्रमिक, मोती कारखाने, साइजिंग,डाईंग सहित  अन्य छोटे और बड़े सभी व्यवसाय भी बंद हो गए हैं जिसके कारण दैनिक श्रमिक भी बेरोजगार हो गए थे।  और शहर के सभी होटलों और श्रमिकों के खाने की बिस्सी (भोजनालय ) बंद होने के कारण श्रमिकों के सामने एक गंभीर  भुखमरी का  संकट निर्माण  हो गया था। उक्त परेशानियों  को ध्यान में रखते हुए, अल-कासमी अस्पताल के पास गौरी पाडा स्थित रिलीफ सोशल एजुकेशन ट्रस्ट  द्वारा  एक  तीनों समय के  भोजन की व्यवस्था की गई थी  जो बदस्तूर  जारी है, इसी प्रकार  ट्रस्ट  द्वारा  रमजान के महीने  में इफ्तार और सेहरी की भी व्यवस्था की गई थी ।
 उक्त उपर्युक्त पोषण संकट की समस्याओं को देखते हुए,रिलीफ सोशल एज्युकेशन ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय के माध्यम से तीनों समय का भोजन  वितरण की व्यवस्था की गई थी।  क्योंकि होटल और  बिस्सी पूर्व 17 मार्च से ही बंद हो गए थे,इन सब परेशानियों  के कारण गत 20 मार्च से ही ट्रस्ट द्वारा  तीनों समय का भोजन वितरित  किया  जाने लगा और मजदूरों की संख्या  में धीरे-धीरे बढ़ोत्री होती चली गई।  ट्रस्ट के माध्यम से, गोला ग्रुप के हाफिज वसीम शेख, अलीम शेख ने  भोजन पकाने का  जिम्मेदारी  निभाई  और उनकी सहायता  रईस शेख, नौशाद मास्टर, तैयब ने की।इसी प्रकार  भिवंडी क्षेत्र के  कारीवली रोड, आज़मी नगर, ईदगाह रोड, दरगाह रोड, खाडी पार, ग़ैबी नगर, शांतिनगर, नायगांव, शास्त्री नगर, नई बस्ती, ख़डक रोड, घूंघट नगर  तक  ज़रूरतमंदों को तलहा सोहेल खान, नदीम  शेख उर्फ ​​नीमा गोला ग्रूप , हाफिज राशिद के माध्यम से भोजन वितरित किया गया है और प्रधान कार्यालय से भी भोजन वितरित किया जा रहा है।  इसी  प्रकार प्रधान कार्यालय से भी भोजन वितरण किया जाता  रहा है  ,इस प्रकार प्रतिदिन  लगभग 3,500  भोजन  पैकेट वितरित किए गए हैं।
 इसी  प्रकार , रमजान के महीने की शुरुआत होते ही श्रमिकों  और जरूरतमंदों के लिए इफ्तार और सेहरी की भी व्यवस्था की गई थी। इफतारी में खजूर ,केला ,चीकू,वड़ा ,भजिया वितरित किया गया है ,
जिसमें लगभग  1500 से अधिक लोगों को इफ्तार वितरित किया गया था और परिवार वालों के   सदस्यों के लिए लगभग 900 घरों में इफतारी भेजी जा रही थी  और प्रधान कार्यालय से 700 से अधिक इफ्तार किट वितरित किए गए थे।
 इसी प्रकार सेहरी के समय में लगभग 1200  से अधिक लोगों को सेहरी किट वितरित की गई थी, जिसमें, दाल, चावल, वेजीटेबल  पुलाव, हलवा  पाव, और सब्जी पाव  आदि  विभिन्न प्रकार के भोजन प्रतिदिन  वितरित किए गए हैं।इसी प्रकार   ईद-उल-फितर के अवसर पर, 2000 जरूरतमंद लोगों को ईद की किट वितरित की गई हैं, जिसमें घर के सदस्यों के अनुसार सेवई, शक्कर , दूध और मेवा वितरित किए गए हैं।
 इसी  प्रकार शहर से अपने मूल गांव जाने वाले श्रमिक जो पैदल या अन्य तरीकों  से रोजाना जा रहे थे उनकी सेवा के लिए राजमार्ग पर तीन केंद्र स्थापित किए गये थे जिसमे  साईं बाबा बाईपास, करिशमा ढाबा और शाहपुर की चौकी शामिल है ।  इन केंद्रों से श्रमिकों के लिए चाय, पानी, बिस्कुट के अलावा  भोजन की आवश्यकता होने पर उन्हे भोजन इसी के साथ श्रमिकों के लिए औषध भी वितरित किया गया है जैसे  सिरदर्द, शरीर में दर्द, चक्कर आना, उल्टी की औषधि के अलावा  ग्लूकोज पाउडर, ओआरएसएल, इलेक्ट्रोल पाउडर के साथ-साथ एंटीबायोटिक औषध  को आवश्यकतानुसार दिया गया।
इस संबंध में, ट्रस्ट के सचिव, शेख अबू ज़फ़र मौलाना जाबिर ने जानकारी देते हुए बताया कि इन श्रमिकों की सेवाओं के लिए, आवश्यकतानुसार वे  अपने निजी वाहन द्वारा चाविंद्रा से इगतपुरी तक  दौरा करते रहते हैं और जरूरतमंदो को उनकी  आवश्यकताओं के अनुसार एम्बुलेंस न मिलने के कारण जरूरत पड़ने पर  उपचार  के लिए बीमार श्रमिकों  को अपने वाहन से अस्पताल ले जाने में मदद करते  हैं ।  यह काम आज भी निरंतर जारी है , ईश्वर ने चाहा तो भविष्य मे भी लाॅकडाउन खत्म होने  तक , हमारी सेवाएं जारी रहेंगी।
ट्रस्ट के तत्वावधान में जारी यह सारे काम  सोहेल फैयाज खान, सिराज इकबाल अहमद शेख, रेहान खान के संरक्षण में उनके सहायकों शेख मोअज्जम मुर्तजा, शेख ग्यासुद्दीन, राजू डीएम मोमिन, शमीम मुंसिफ अंसारी, सोहेल अंसारी, शेख अबुल बशर मौलाना जाबिर, शेख शादाब, लुकमान शेख, सद्दाम (दामोदर पाटिल), हाजी शाहिद शेख, आरिफ भाई, शेरू डीएम मोमिन, शकील वायरमैन, शोएब अंसारी, सादिक मुजाहिद, हाफिज हसान खान, मुन्ना चौहान के अथक  परिश्रम और प्रयासों से सेवाएं प्रदान की जा रही है हमें आशा ही नहीं पूरा विश्वास  है कि हमारी पूरी टीम इसी प्रकार से भविष्य में भी आवश्यकतानुसार अपनी सेवाएं  प्रदान करती रहेगी ।

Post a Comment

Blogger