Ads (728x90)

भिवंडी ।एम हुसेन। कोरोना  वायरस के बढते संक्रमण को रोकने के लिए  लॉकडाउन  लागू किया गया है परंतु कोरोना  का प्रसार जिसके माध्यम से  हो सकता है ऐसे  तंबाखू , सिगरेट व अवैध रूप से   गुटखा विक्री करने वाले पानपट्टी व्यवसायियों पर  प्रतिबंध  लगा दिया गया है ।परंतु इसके बावजूद भी कुछ  स्थानों पर  बड़े पैमाने पर  गुटखा विक्री हो रहा है इस प्रकार की  शिकायत प्राप्त होने पर अन्न व औषध प्रशासन दक्षता विभाग के  सहायक आयुक्त सुनील भारद्वाज  को  भिवंडी तालुका व ग्रामपंचायत  सीमांतर्गत  प्रेरणा कॉम्प्लेक्स के  गोदाम संकुल  के   एक गोदाम में  बड़े पैमाने पर    तंबाखू व गुटखा अवैध रूप से जमा रखा गया है इस प्रकार की जानकारी प्राप्त हुई थी । जिसके   बाद  इनके  नेतृत्व में सहायक आयुक्त भूषण मोरे, अन्नसुरक्षा अधिकारी अरुण खडके ,माणिक जाधव ,शंकर राठोड ,अरविंद कांडेलकर, एम एम सानप, संतोष सुरसिया  पर आधारित  पथक ने उक्त  गोदाम पर  छापा मार कार्रवाई कर के  विमल ,  शुद्ध प्लस, गुलाम, तुलसी जर्दा, तैमुर  इस प्रकार का विविध नामों का विक्री  किये  जाने वाला  गुटखा व तंबाखूजन्य पदार्थों का  84 लाख रुुपये का  जमा माल  जब्त  कर  लिया है। उक्त  माल जमा करने वालों के विरुद्ध  अन्नसुरक्षा मानके कायदा 2006 भारतीय दंड संहिता अधिनियम के अनुसार नारपोली पुलिस स्टेशन में  मामला दर्ज करने की  प्रक्रिया शुर  की गई है ।इसके बाद जब्त  माल को नियमानुसार  नष्ट कर दिया जाएगा  इस प्रकार की जानकारी  अन्न औषध प्रशासन के  दक्षता विभाग के  सहायक आयुक्त सुनील भारद्वाज  ने दी है।


Post a Comment

Blogger