Ads (728x90)

भेलसर(अयोध्या)शनिवार की शाम तेज़ आंधी व बारिश से रूदौली तहसील क्षेत्र की बन्द हुई विद्युत आपूर्ति 18 घंटे बाद  बहाल हुई।
मालूम हो कि शनिवार की शाम 6 बजे तेज़ आंधी व बारिश से 33 हज़ार की विधुत लाइन में फाल्ट आ गयी।जिससे पूरा रूदौली क्षेत्र रात भर अंधेरे में डूबा रहा।रात भर विधुत कर्मी फाल्ट तलास में काम्बिंग करते रहे।लगभग 18 घंटे की  मशक्कत के बाद विधुत सप्लाई बहाल हो सकी।एसडीओ विधुत आरके सिंह ने बताया कि 33 हज़ार की विधुत लाइन में फाल्ट आ गयी थी।रात में अंधेरा होने से फाल्ट की तलाश करने में परेशानी हुई।कई स्थानों पर तार टूटने और खंबो के तिरछा हो जाने से रात में फाल्ट सही नही कराया जा सका। दिन में 1 बजे विधुत सप्लाई बहाल हो सकी है।


Post a Comment

Blogger