Ads (728x90)

भेलसर(अयोध्या)रूदौली सर्किल अंतर्गत मवई थाना क्षेत्र धनौली गांव में गुरुवार की सुबह 52 किलो गोमांस के साथ दो महिला सहित चार गो-तस्करों को मवई पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।बता दें कि धनौली गांव में अक्सर चोरी छिपे कुछ गोतस्करों द्वारा गोमांश को गांव में बेचा जा रहा था।प्रभारी निरीक्षक मवई चंद्रभान यादव ने गोतस्करों को रंगे हाथों पकड़ने के लिए गोपनीय तरीके से टीम को लगा रखा था।
गुरुवार की सुबह मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना प्रभारी ने उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव,कांस्टेबल अशोक यादव,कांस्टेबल अरुण यादव,कांस्टेबल संयोग मौर्या,कांस्टेबल सौरभ यादव,महिला कांस्टेबल प्रियंका के साथ गोतस्करों के घर को चारों तरफ से घेराबंदी कर के रंगे हाथों 52 किलो गोमांस,बांका,चाकू,पन्नी, तराजू बांट व 66 अदद पन्नी में एक एक किलो गोमांस व बिक्री का 1070 रुपये नगद व दो मोटरसाइकिल सहित चार लोगों लोगो मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों में कालिया पुत्र यासीन निवासी धनौली,शाबिर अली पुत्र फकीर खां,रहनुमा पत्नी मुसीर शबीना पत्नी शाबिर अली सभी निवासी धनौली थाना मवई जनपद अयोध्या के रहने वाले हैं।गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 222/20 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 429 की कर्यवाई कर जेल भेज दिया गया है।


Post a Comment

Blogger