Ads (728x90)

भेलसर(अयोध्या)तहसील रूदौली क्षेत्र के एक गांव में भूमि विवाद में पुलिस ने 11 लोगो का शान्ति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली रूदौली क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में एक पक्ष के रवि प्रकाश पांडेय अपने अपने घर के सामने मिट्टी डाल कर पटाई करा रहे थे।गांव के ही रमेश कुमार पाण्डेय ने इसकी सूचना एसडीएम रूदौली विपिन कुमार सिंह को दी कि नवीन परती की गाटा संख्या 126 व 127 पर अवैध क़ब्ज़ा किया जा रहा है।एसडीएम ने तुरन्त पुलिस बल के साथ राजस्व टीम रवाना की।राजस्व निरीक्षक विश्वनाथ सिंह ने बताया कि ग्राम समाज की भूमि पर कोई क़ब्ज़ा नहीं हो रहा है।रवि प्रकाश आबादी की भूमि पर मिटी पटाई करा रहे है।चौकी इंचार्ज भेलसर ने बताया कि दोनोँ पक्ष आपस मे विवाद कर रहे थे।समझाने पर भी मार पीट पर उतारू थे इसलिए ग्राम प्रधान अंजनी कुमार पांडेय सहित रवि प्रकाश पक्ष के 5 व दूसरे पक्ष के रमेश पाण्डेय सहिंत 6 लोगो का शान्ति भंग की आशंका में चालान किया गया है।


Post a Comment

Blogger