Ads (728x90)

भिवंडी। एम हुसेन। कोरोना वायरस  के बढ़ते  संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र  सरकार व महाराष्ट्र सरकार द्वारा  लॉकडाऊन घोषित किया गया है,इसके बावजूद भिवंडी शहर में बड़े पैमाने पर  प्रतिबंधित गुटखा व तबांखु जन्य पदार्थ जमा करके विक्री किया  जाता है।उक्त  गुटखा  विक्री करने के लिए लाया गया है इसकी जानकारी  गुप्त रूप से अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शीतल राऊत  को  प्राप्त हुई थी। जानकारी के अनुसार उसकी पुष्टि  करके कारवाई करने के लिए  अपराध  शाखा , भिवंडी यूनिट - २के पुलिस  अधिकारी , कर्मचारियों ने योग्य  सूचना  दी ।और  अपराध  शाखा , भिवंडी यूनिट - २  ने  अन्न औषध प्रशासन कार्यालय , ठाणे  सूचित किया जिसपर अन्न औषध सुरक्षा अधिकाऱियों सहित  संयुक्त रूप से  मेसेर्स नाज इंटरप्रायझेस , गाला नं . २ , नमरा रेसीडेन्सी , तबेला  के समीप , अवचितपाडा / आमपाडा , भिवंडी स्थित   छापा मारकर लगभग   ८ , २८ , ५५० / - रू . का  प्रतिबंधित गोवा गुटखा , पानपराग , शिखर , दुबई गुटखा  आदि  तबांखु जन्य पदार्थ जमा था जो विक्री करने के लिए इस गाले में  रखा  जमा  मिला जिसे  जब्त  कर के गाला सील कर दिया गया है।इसी प्रकार मोहम्मद इस्तियाक मोहम्मद हनीफ शेख  39  निवासी  नदीनाक  भिवंडी को  गिरफ्तार कर लिया है। 

Post a Comment

Blogger