Ads (728x90)

भिवंडी ।एम हुसेन।शहर पुलिस स्टेशन अंतर्गत श्रीरंग नगर परिसर में  रहने वाले  पति पत्नी में मामूली  कारणवश हुए झगडे के कारण आक्रोशित  हुुए पति  द्वारा  पत्नी के गले में  बलेंकेट  लपेट कर  व पेट पर  चढकर दबाकर हत्या करने की  घटना गत रविवार को घटित हुई  थी ।
      पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार  पदमानगर क्षेत्र के  श्रीरंग नगर  स्थित  इमारत में रहने वाली सपना अरविंद केसरवानी  23  मृतका  का नाम है । रविवार  सायंकाल पांच बजे के समय  इन दोनों  में  मामूली  कारणवश  आपसी  झगड़ा  होने के कारण पति  आक्रोशित  हो गया और उसने  पत्नी सपना  के गले  में बलेंकेट लपेट कर  व  पेट पर  चढकर दबाकर  उसकी हत्या करके  फरार हो गया था ।उक्त  घटना  की जानकारी  मृतका के  पिता  को मिलने पर उसके पिता  राजेंद्रकुमार गुप्ता  ने  शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया  था । शहर पुलिस फरार आरोपी  को तलाश कर रही  थी कि इन्हें मुखबिर द्वारा  जानकारी मिली कि वह काल्हेर  स्थित छुपा हुआ है, जानकारी के अनुसार  पुलिस ने जाल बिछाकर मंगलवार सायंकाल को गिरफ्तार कर लिया है जिसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया मा न्यायालय ने उसे शनिवार तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। उक्त मामले की विस्तृत जांच पुलिस पुलिस निरीक्षक मनीष पाटील कर रहे हैं।   

Post a Comment

Blogger