Ads (728x90)

भिवंडी ।एम हुसेन।  भिवंडी शहर परिसर में दो अलग-अलग  होने वाली  सड़क दुर्घटना में कॉलेज युवक सहित पैदल चलने वाली  महिला  मजदूर  की घटनास्थल पर ही मृत्यु होने की घटना घटित हुई है।उक्त दुर्घटना  प्रकरण में  पुलिस ने  मामला दर्ज कर लिया है और एक ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है ।जिसमें  पहली घटना में मुंबई नाशिक महामार्ग  पर माणकोली ब्रिज के पास गोदाम में सुुुबह काम पर जाने के लिए निकली महिला अंजूरफाटा स्थित  टर्न  लेने वाले  एक ट्रक ने जोरदार  टक्कर मार दी  ।जिसमें पैदल मजदूर  महिला ताई पंडित देवकर ( ३५  निवासी .माणकोली )की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है।  इस घटना की सूचना नारपोली पुलिस को मिलतेे ही पुुुलिस उपनिरीक्षक पराग भाट पथक सहित  घटनास्थल पर पहुंच कर  उक्त  महिला के मृतदेह का पंचनामा कर शव  कब्जे में लेकर   शवविच्छेदन हेतु  स्व. इंदिरा गांधी उपजिला अस्पताल में भेेज  दिया  है और सडक दुर्घटना का मामला दर्ज कर  ट्रक चालक शशिकांत पांडे ( ४५  निवासी .रोजनगांव ,ता.पनवेल )को  गिरफ्तार कर लिया है।इसी प्रकार  तालुका के कालवार  स्थित  मोटरसाइकिल द्वारा जा रहे  कॉलेज युवक की  बाईक को  तेज गति से आने वाले अज्ञात वाहन ने आज दोपहर के समय  जोरदार टक्कर मार दी ।इस सडक दुर्घटना में अमय अरुण पाटील ( २०निवासी.डुंगे ) की  घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है  तथा उसके पीछे बैठा मित्र प्रशांत संजय पाटील ( २१ ) इस दुर्घटना में गंभीर जखमी  हो गया है  उसे उपचार के लिए  काल्हेर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।यह दोनों अंजूरफाटा स्थित चौघुले कॉलेज में कक्षा १२ वीं  में शिक्षा ग्रहण कर रहे  थे ।यह दोनों  कॉलेज  जा रहे थे उसी समय यह  सडक दुर्घटना घटित हुई है ।उक्त सडक दुर्घटना प्रकरण में  तालुका पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और तलाश  शुरु  कर दिया है ।उक्त  मामले की विस्तृत जांच पुलिस  नाईक लक्ष्मण पाटील कर रहे हैं।       

Post a Comment

Blogger