Ads (728x90)

भिवंडी ।एम हुसेन। भिवंडी आयुक्त डॉ.प्रवीण आष्टीकर  ने  आज प्रभाग समिति क्रमांक 4  के  कार्यलय  व स्वछ सर्वेक्षण 2020 अंतर्गत वहां  स्वछता बाबत अंतर्गत कार्यलयीन काम की  तथा   स्टेडियम  का  निरीक्षण किया  ,उक्त अवसर पर  प्रभाग अधिकारी  शमीम अंसारी व कार्यलय अधीक्षक संजय पुण्यार्थी  ने  कार्यलयीन काम बाबत  जानकारी दी  ।इसके बाद  मनपा आयुक्त  ने   बालू पाटील चौक  से  दीवनशाह दर्गाह तथा कारीवली रिक्शा स्टँड  से  कारीवली पूल यह दोनों     एम एम आर डी  द्वारा  शुरु सिमेंट कांक्रेटिकरण रास्ते के  काम का प्रत्यक्ष  निरीक्षण किया  ।मंजूर विकास  प्रस्ताव के अनुसार  रास्ता  चौडीकरण ,  करते समय रास्ते पर बाधित  बांधकाम के संदर्भ में जानकारी  ली । उक्त अवसर पर  नगररचना विभाग के अभियंता  अविनाश चव्हाण, फरहान नाचण, बांधकाम अभियंता हरिश म्हात्रे , एमएमआरडी के ठेकेदार, उपस्थित  थे । वहीं  मनपा आयुक्त ने  यहां के  नागरिकों की  शिकायत  , समस्याओं को  सुना, सभी नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए  प्रयत्न करने हेतु  आश्वस्त किया। इसी प्रकार  नागरिकों ने स्वच्छता अभियान घरोघर  आयोजित  तथा विकास काम के  कारण नागरिकों कोअधिक परेशानियों का सामना करना पड रहा है  जिसके लिए  खेद  व्यक्त किया, विकास  काम में  महानगरपालिका का  सहकार्य  करने  के लिए  आवाहन मनपा  आयुक्त डॉ प्रवीण आष्टीकर  ने किया है ।

Post a Comment

Blogger