Ads (728x90)

भिवंडी ।एम हुसेन।  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के  भिवंडी शहर जिलाध्यक्ष पद पर निष्ठावान पदाधिकारी व पूर्व  गटनेता भगवान जयराम टावरे  को प्रदेशाध्यक्ष राज्य के  जलसंपदा मंत्री जयंत पाटील द्वारा नियुक्ति पत्र  पार्टी  कार्यालय में दिया गया है।
          भिवंडी शहर में  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की स्थापना के समय से ही पार्टी के लिए  सक्रिय  रहने वाले  भगवान टावरे ने  भिवंडी महानगरपालिका के नगरसेवक पद  पर दस वर्षों तक  कार्यरत रहते हुए   इसके माध्यम से सर्वसामान्य तक पार्टी का कार्य  बड़े पैमाने पर पहुंचाने का  काम करने मे वह सफल रहे  ।गौरतलब है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के तत्कालीन शहराध्यक्ष शेख खालिद गुड्डू  ने  विधानसभा  चुनाव के समय  राकांपा से व अपने पद से त्याग पत्र दे दिया था और एआईएमआईएम में प्रवेश कर  विधानसभा चुनाव लड़ा था उसी समय से उक्त पद रिक्त था।इस रिक्त पद पर निष्ठावान भगवान जयराम टावरे को नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति होते ही इन्हें भिवंडी शहर के राकांपा पदाधिकारी , कार्यकर्ता कमलाकर टावरे , एएडवोकेट यासीन मोमिन, जब्बार काजी , अनिल फडतरे ,एडवोकेट सुनील पाटील , महिला अध्यक्षा स्वाती कांबले ,शमीम मुन्ना अंसारी  ,रोहिदास वाघमारे, हलीम खान ,सिद्राम गिरी , बलवीर वालिया ,एडवोकेट  फैसल मेमन ,एडवोकेट  साजिद मोमिन , सुनील ( बंटी ) पवार , जावेद फारुकी ,शबरे आलम ,आमिर फारुकी , बालाजी एलगट्टे, प्रवीण जाधव  आदि ने नवनियुक्त राकांपा भिवंडी जिलाध्यक्ष को शुभेच्छा देकर आनंद व्यक्त किया है।
         उक्त अवसर पर  नवनियुक्त राकांपा भिवंडी जिलाध्यक्ष भगवान जयराम टावरे ने कहा कि मुझपर विश्वास  करते हुए मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है  मैं उसे पूरी  निष्ठा के साथ निभाने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा ।तथा  भविष्य में  शहर  में   पार्टी  संघटना को मजबूत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शरद पवार जी के हाथों को मजबूत करने व   पार्टी को बढ़ाने के लिए  अपनी टीम के साथ रात व दिन एक कर दूंगा ,इस प्रकार की  प्रतिक्रिया भगवान टावरे  ने  व्यक्त की है।


Post a Comment

Blogger