Ads (728x90)

भिवंडी । एम हुसेन ।  भिवंडी शहर के  रेड लाईट एरिया में रहनेवाले  एक घर में  पती - पत्नी पर अज्ञात हमलावरों  ने  प्राणघातक हमला किया है  ।इस प्राणघातक हमला में  पती  की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है तथा पत्नी गंभीर जखमी होने की घटना शुक्रवार  सुबह  हनुमान टेकडी  स्थित  घटित हुई है। जखमी पत्नी को  उपचार के लिए  ठाणेे के  सिविल  अस्पताल में भर्ती कराया गया है  जहाां उपचार जारी है  ।पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार काशिनाथ बर्डे ( ५० )हमले में मृृत्यु  होने वाले  पती का  नाम है तथा अनुसया बर्डे ( ४५ )  जखमी होोने वाली  पत्नी का  नाम है  ।
        बता दें कि   शहर के   आसबीबी  खदान रोड पर रेड लाईट एरिया ( हनुमान टेकडी) क्षेत्र स्थित  वैश्यावृत्ति वाली बस्ती  है  यहां  एक घर में  काशिनाथ व  ऊनकी पत्नी अनुसया यह दोनों  पती - पत्नी रहते हैं।परंतु   शुक्रवार  की सुबह  काफी देर तक  इनके  घर से  दोनों में से एक भी कोई घर के बाहल दिखाई नहीं दिया।जिसकारण पड़ोस की महिला ने  उनके  घर का दरवाजा खटखटाया परंतु  घर में दोनों ही शरीर से  अधिक रक्त निकलने के कारण  बेहोशी की अवस्था में पडे दिखाई दिए । यह दृश्य  देखते ही  पडोसी महिला  दंग रह गई ।इस घटना की  जानकारी उसने  पडोसियों को ,जानकारी होते ही पूरी बस्ती  में हड़कंप मच गया।  उसके बाद  स्थानिकों  ने शहर पुलिस  स्टेशन  को इस घटना की जानकारी दी ,सूचना मिलते ही  शहर पुलिस स्टेशन की टीम  पथक तुरंत  घटनास्थल पर पहुंची  ।पुलिस ने सर्वप्रथम जखमी अवस्था में  पडी अनुसया  को उपचार के लिए  स्व.इंदिरा गांधी  उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया परंतु इसकी बिगडती  हालत  को देखते हुए इसे आगे के  उपचार के लिए  तुरंत  ठाढ़े  सिविल  अस्पताल में भर्ती कराया गया है  जहां उपचार जारी है, तथा  मृत काशिनाथ बर्डे  के  मृतदेह को उत्तरीय  जांच हेतु  उप जिला अस्पताल रवाना कर दिया है।
         देर रात  में  हुई  है  हत्या  जो कि कोई भारी   वस्तू से  जोरदार प्रहार करने के कारण  काशिनाथ बर्डे  की घटनास्थल पर ही मृत्यु होने की बात बताई जा रही है। उनकी पत्नी अनुसया शुक्रवार को कर्नाटक ,वैजापूर  स्थित  गांव जाने वाली थी उसने गुरुवार को कुछ सोना चांदी का आभूषण की
 खरीदारी  की थी ,इसी प्रकार  इसके पास कुछ  नकद रकम  भी थी  इस प्रकार की जानकारी  पड़ोस  की महिलाओं द्वारा प्राप्त  हुई है।
परंतु  यह हत्या कैसे हुई ? व कौन किया ? इस बाबत  जांच करनेके लिए स्थानिक शहर पुलिस के  साथ ही अपरग शाखा पथक इस घटना की समांतर  जांच कर रही। पुलिस द्वारा  घटनास्थल पर रक्त का नमुना व  अनक बाब की  जांच  करने के लिए विशेष  तज्ञ पथक घटनास्थल पर पहुंची है और  जांच शरू  कर रही है  ।उक्त  हत्या प्रकरण  में शहर पुलिस स्टेशन ने  अज्ञात के विरुद्ध हत्या करने का मामला  दर्ज कर लिया है जिसकी विस्तृत जांच  वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुभाष कोकाटे  के  मार्गदर्शन में  शुरु  है । 



Post a Comment

Blogger