Ads (728x90)

भिवंडी। एम हुसेन  । भिवंडी मनपा में कांग्रेस के  कुल  47 नगरसेवक हैं परंतु पूर्व में हुए  महापौर  बाएगी में  18  नगरसेवकों ने बगावत करते हुए  कोणार्क विकास आघाडी की  उम्मीदवार  श्रीमती प्रतिभा  विलास पाटिल को मतदान किया था जिसकारण  कांग्रेस पार्टी को हार    का सामना करना पड़ा है  ।इसलिए कांग्रेस पार्टी द्वारा   उक्त 18  बागी नगरसेवकों के विरुद्ध कोकण आयुक्त के समक्ष  याचिका  दाखिल किया गया है। जिसे गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए  कोकण आयुक्त द्वारा नोटिस   जारी किया गया है।उल्लेखनीय   है कि   भिवंडी मनपा के महापौर  चुनाव में कांग्रेस के 18 नगरसेवक व नगरसेविकाओं ने पार्टी के विप का  उल्लंघन करते हुए कोणार्क विकास आघाडी के समर्थन में मतदान किया था  परिणाम स्वरुप  कांग्रेस पार्टी को पराजित  होना  पडा है और पार्टी को अपमान का सामना भी करना पड़ा है   ।इसलिए   पूर्व महापौर  जावेद दलवी ने  उक्त 18  नगरसेवकों  के  विरुद्ध  कोकण  भवन में  सदस्यता रद्द करने के लिए  19/12/2019 को  याचिका  दाखिल किया था जिस का याचिका  नंबर 1/2019 है, जिसपर विचार करते हुए  कोकण  आयुक्त  ने सभी  18 नगरसेवकों को नोटिस जारी करते हुए 16 जनवरी 2020 को कोकण आयुक्त के समक्ष  पेश होने का आदेश दिया है ।जिसमें नम्रा औरंगजेब अंसारी, मिस्बा इमरान खान, इमरान वली मोहम्मद खान, अहमद हुसैन मंगरु सिद्दीकी ,अरशद मोहम्मद असलम अंसारी, शबनम महबूबुर्रहमान अंसारी, अंजुम अहमद हुसैन सिद्दीकी , मलिक  नजीर  मोमिन, जरीना नफीस अंसारी, साजिदा बानो इस्तियाक मोमिन, शकीला बानो  इम्तियाज अहमद शेख, समीना सोहेल शेख, राबिया मोहम्मद समीम अंसारी, तफज्जुल हुसैन मकसूद हुसैन अंसारी, शिफा अशफाक अंसारी, नसरुल्लाह नूर मोहम्मद अंसारी, हुस्ना परवीन मोहम्मद याकूब अंसारी, मतलूब अफजल खान  का समावेश है तथा  भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका को भी नोटिस  जारी किया  गया है। उक्त सभी नगरसेवकों के बगावती तेवर को ध्यान में रखते हुए   प्रदेश कांग्रेस के आलाकमान ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इनके विरुद्ध  कडी कानूनी  कार्रवाई होगी  इस प्रकार का  आश्वासन  अपने 29 नगरसेवकों को दिया था  ।जिसकारण  नोटिस जारी होने के बाद बागी नगरसेवकों में हड़कंप  मचा हुआ है ।इसलिए  विप को लेकर भिवंडी शहर कांग्रेस कमेटी  ने पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दर्ज कराया  है ,मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा विस्तृत  जांच  की जा रही  है ।
Attachments area

Post a Comment

Blogger