Ads (728x90)

 भिवंडी । एम हुसेन। पारिवारिक शोषण से तंग आकर  घर से भागकर सूरत स्थित गई रिश्ते में  मवसी व भतीजी इन दोनो   लडकियों को भोईवाडा पुलिस ने पूरी  सक्रियता  से तलाश कर   के उन्हें  सुरक्षित  भिवंडी में लाकर  इनके  माता पिता के हवाले  कर दिया  है।जिसकारण  शाह  परिवार ने  पुलिस केे प्रति  आभार  व्यक्त किया है।   
              प्राप्त जानकारी के अनुसार   साजेदा खातून मोहम्मद तय्यद शाह ( २० ) व रेशम खातून रहमान शाह (  २१ ) यह दोनों  लडकियां  भोईवाडा पुलिस स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत  रहती हैं  तथा यह  तालुका के माणकोली स्थित इंटेक्स गारमेंट कंपनी में  काम करती थीं । वह काम कर रही थी इसलिए  परिजन इनके  पास से अधिक पैसे की  अपेक्षा कर रहे थे। यह लडकी अधिक  पैसे देने से  असमर्थ होने के कारण  माता पिता  इन दोनों लडकियों के साथ  निरंतर  झगड़ा  करते हुए इन्हें  मारते पीटते थे ।इसी कारण  प्रति दिन के होने वाले शोषण उ से तंग आकर  यह दोनों  लडकी आठ दिन पूर्व  घर छोडकर स्वयं कामधंदा करने की तलाश में  गुजरात के सूरत  स्थित चली गई थीं  ।जिसकारण  घर के  शाह परिवार ने  भोईवाडा पुलिस स्टेशन में लडकियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट कराया था  ।दोनो लडकी जवान हैं इसलिए इनके साथ कोई  धोखा न हो इसलिए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कल्याणराव कर्पे  ने  इन्हें  तलाश  करने के लिए  विशेष पुलिस  पथक गठित कर  तलाश करने का काम  शुरु कर दिया था।  पुलिस  पथक के  पुलिस  नाईक अरविंद गोरले ,निलेश महाले ,महिला पुलिस  नाईक ज्योतीताई गायकवाड  ने लापता लडकियों के  मोबाईल की सीडीआर  की जांच की तो इन्हें  सूरत शहर के रावनगर ,लिंबायत स्थित  एक  किराए की  खोली में  रहने की जानकारी मिली। उक्त  दोनों लडकियों को  पुलिस पथक ने  मंगलवार को इन्हें तांबे में ले लिया और  साथ लेकर वापस भिवंडी  आगए  और बुधवार को इन लडकियों को इनके  परिवार के  हवाले कर दिया है। अपनी दोनों लड़कियां  सुरक्षित अपने पास  पहुंच आई हैं इसलिए भावुक हुए  मोहमद तय्यब शाह  की आंख से  आंसू  छलक आये और  इन्होंने  पुलिस का आभार   मानते हुए  कृतज्ञता व्यक्त की  है ।.

Post a Comment

Blogger