Ads (728x90)

भिवंडी । एम हुसेन   । मुंबई नाशिक महामार्ग पर माणकोली उड्डाण पुल पर  चलती होंडा कार में  अचानक  आग लग गई  यह आगजनी की  घटना रविवार सुबह ७  बजे  घटित हुई है।संयोगवश  इस कार के  चालक ने सतर्कता  बरतते हुए तुरंत  कार  को रास्ते के किनारे  लगाया  और  कार में सवार अन्य चार  लोगों ने  कार से  बाहर  निकल कर  अपनी जान  बचाई  ।जिसकारण  एक  दुर्घटना टल गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार  उल्हासनगर  स्थित निवासी  व्यापारी दिनेश  अपने  अन्य तीन साथीदारों सहित  शनिवार की दोपहर मुंबई  स्थित गए हुए थे। कामकाज खत्म होने के बाद देर रात वह  सुबह के समय  उल्हासनगर  स्थित  जा रहे थे। जैसे  इनकी  कार माणकोली उड्डाण पुल पर तेज गति से  जा रही थी  कि  अचानक  कार में  धुआं  निकलने  लगा  , घटना चालक दिनेश  के संज्ञान में  आते ही  इन्होने  संयम बरतते हुए  कार को तुरंत  पुल पर रास्ते के  किनारे  लगाया  और  कार में  बैठे हुए सभी लोगों को  नीचे  उतारा  ।यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण  लगी है ऐसी शंका  व्यक्त की जा जा रही है। आग लगते ही कार कुछ ही क्षण में   जलकर खाक  हो गई है।उक्त  कार जलटें की घटना का मामला  नारपोली पुलिस स्टेशन ने दर्ज कर लिया है जिसकी विस्तृत जांच पुलिस  उपनिरीक्षक जि.बी.गणेशकर कर रहे हैं।


Post a Comment

Blogger