Ads (728x90)

भिवंडी । एम हुसेन ।  तालुका के कासणे गांव  की  महिलाओं के  श्रमदान से अंबाडी रास्ते से सटे नालेे पर '' वनराई बंधारा '' निर्माण कर पानी रोकने का काम किया है।इस श्रमदान  अभियान में विशेष रूप से   सरपंच जयश्री दलवी  ने  हरसंभव अथक कर  गावं  की महिला बचतगट,महिला मंडल,अंगणवाडी कार्यकर्ता,सहकारी आदि ने   सहभागी होकर सिमेंट जोश  में मिट्टी  ,रेती भर   कर  बंधाऱा को निर्मित किया  है ।इस प्रकार   के  निर्माण कीं कल्पना  जिला परिषद के  मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिरालाल सोनवणे  के   आवाहन करने पर संपूर्ण ठाणे जिले में  वनराई बंधारे अभियान को पुनः गती मिली है। दो वर्ष पूर्व भी इस अभियान में  सक्रिय सहभाग लेेकर  बंधारे निर्माण करने के लिए ग्रामीणों  द्वारा अच्छा  प्रतिसाद  मिला था। जिसका भरपूर  लाभ  भूजल पातली वृद्धि  व किसानों  को   फसल  में  भाजी  व आदि  बीज  लेने के लिए ,व  पशुओं को  पीने के लिए  पानी  आवश्यकताअनुसार  उपलब्ध  हुआ था। इस वर्ष  भी  वनराई बंधारे  निर्माण  अभियान  सही ढंग से  शुरु है । परिणाम स्वरूप  पानी की  किल्लत को  निश्चित रूप से मात होगी  इस प्रकार का  विश्वास ग्रामसेवक परेश सोनावणे  ने  व्यक्त  किया है। 

Post a Comment

Blogger