Ads (728x90)

भिवंडी। एम हुसेन ।मुंबई नाशिक महामार्ग् पर  माणकोली सीमांतर्गत मिनी पंजाब होटल के साामने तेजगति से आने वाले आयशर टेंपो की जोरदार टक्कर से साइकलस्वार मजदूर की मृत्यु होने की घटना रविवार  मध्यरात्रि में घटित हुई है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार कल्पनाथ पाल ( ४४ निवासी .कामतघर ) मृत्यु होने वाले मजदूर का नाम है।
          उक्त मजदूर गोदाम में हमाली का काम काम करता था जो काम खत्म करके मध्यरात्रि घर जाने के लिए साइकल द्वारा महामार्ग से जा रहा था, उसी समय मिनी पंजाब होटल के सामने ही तेजगति से आने वाले आयशर टेंपो ( क्र.एमएच - ०५ - एएम - २३५९ )ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। उक्त सडक दुर्घटना में राजकुमार के सिर में गंभीर रूप से चोट आने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई है।सडक दुर्घटना की सूचना मिलते ही तुरंत नारपोली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए स्व इंदिरा गांधी उप जिला अस्पताल में भेज दिया तथा  टेंपो चालक ज्ञानदेव विठोबा गीते ( ४७ निवासी .लोसर खांड ,जि. अहमदनगर )के  विरुद्ध नारपोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर के उसे गिरफ्तार कर लिया है जिसकी विस्तृत जांच पुलिस उपनिरीक्षक जी.बी.गणेशकर कर रहे हैं।         

Post a Comment

Blogger