Ads (728x90)

पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ को मुंबई प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गत दिनों अध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।महत्वपूर्ण बात यह है कि आज के पंद्रह साल पहले दक्षिण मध्य मुंबई संसदीय सीट से तबके शिवसेना के प्रत्याशी और लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी को एकनाथ गायकवाड़ ने कड़ी टक्कर देते हुए जोशी को हराया था ।एक तरह से देखा जाय तो उस समय शिवसेना के गढ़ को ध्वस्त करते हुए गायकवाड़ ने एक इतिहास बनाया था।जिसके कारण गायकवाड़ की मृदुभाषी छवि कार्यकार्ताओं को एक साथ लेकर चलने की क्षमता के कारण उन्हें कांग्रेस हाई कमान ने मुंबई प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद आसीन किया है।
                  पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ को मुंबईप्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाये जाने पर गोवंडी ब्लॉक क्रमांक139 के डैशिंग ब्लॉक अध्यक्ष तात्यासाहेब वाघमारे ने गायकवाड़जी को दिल की गहराइयों से हार्दिक शुभकामनाएं दी।इसके अलावा वाघमारे ने कहा कि एकनाथ गायकवाड़ के अध्यक्ष बनने से दलित, अल्पसंख्यक, उत्तरभारतीय, और समाज के सभी तबकों में ख़ुशी व्याप्त है ।खास बात यह है कि गायकवाड़ साहब पूर्वी उपनगर में लंबे समय तक रह चुके हैं  वे उपनगर की समस्या से भली भांति परिचित हैं उनके अध्यक्ष बनने पर स्लम इलाके की समस्याओं का समाधान होगा।इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनाव में गायकवाड़ साहब कांग्रेस को बुलंदियों पर ले जाएंगे।इन शब्दों में ब्लॉक अध्यक्ष तात्या वाघमारे ने एकनाथ गायकवाड़ को अपनी बधाई दी है।वहीं ईशान्य मुम्बई जिला कांग्रेस स्लम सेल के अध्यक्ष डॉक्टर सत्तार खान ने एकनाथ गायकवाड़ को मुंबई अध्यक्ष बनाये जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि कार्यकार्यकर्ताओं का मनोबल और उत्साह दिन दूना रात चौगुना बढ़ेगा।खास बात यह है कि गायकवाड़ सदैव ही पार्टी के प्रति निष्ठावान रहे हैं पार्टी हाई कमान ने योग्य समय पर योग्य निर्णय लिया है।गायकवाड़ कर्तव्यनिष्ठ और कार्यकर्ताओं को सदैव ही एकजुट करके ले चलने वाले नेता हैं।उन्हें मुम्बई अध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेस का ग्राफ और जनाधार दोनों ही बढ़ेगा।डॉक्टर सत्तार खान ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और उनके साथ हर समय खड़े रहने का वचन दिया।गायकवाड़ के अध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेस में शामिल होने वाले कार्यकार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ेगी।मुंबई कांग्रेस अपने सुनहरे दौर की ओर लौटेगा।मुंबई कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि और चेम्बूर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अलाउदीन अजीज ने एकनाथ गायकवाड़ को अपनी बधाई देते हुए कहा कि गायकवाड़ सुलझे हुए नेता हैं।उन्होंने हमेशा ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य किया है।कांग्रेस कार्यकार्यकर्ताओं के बीच उनकी गहरी पैठ है।उनके अध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी की स्थिति मुंबई में मजबूत होगी।

Post a Comment

Blogger