Ads (728x90)

मुंबई:- बढ़ती हुई महँगाई एवं आर्थिक मंदी के खिलाफ मुंबई कांग्रेस द्वारा अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड़ के नेतृत्व में आज़ाद मैदान पर प्रदर्शन किया गया।
    इस अवसर पर बोलते हुये एकनाथ गायकवाड़,भाई जगताप(विधायक),वर्षा गायकवाड़ सहित कई नेताओं ने केंद्र सरकार एवं वृत्त मंत्री की गलत नीतियों पर हल्ला बोलते हुये कहा कि इनकी गलत नीतियों के कारण देश बर्बाद हो गया है।आर्थिक मंदी छाई हुई है, जिससे महँगाई बेतहाशा बढ़ रही है।केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से करोड़ों लोगों का रोजगार छीन
गया है।अब देश के उद्योगपति भी खुल कर सरकार की नीतियों के खिलाफ बोल रहे हैं।
      इस अवसर पर कांग्रेस नेता मधु चव्हाण,भवर सिंह राजपुरोहित, वीरेंद्र बक्षी,चंद्रकांत हंडोरे, चरण सिंह सप्रा,डॉ अजंता यादव,बी के तिवारी,गोविंद सिंह,डॉ बाबुलाल सिंह,सुनील गंगवानी, आनंद राज्यवर्धन, बाबुलाल विश्वकर्मा, प्रणिल नायर,जियाउर्रहमान वाहिदी,इंदुप्रकाश तिवारी,राजेश इंगले,डॉ सचिन सिंह,डॉ आर एम पाल,संतोष सोनावणे,रविंद्र मोहिते,हेमंत बापट,प्रकाश जैसवाल, सुशीला जैसवाल,कैलाश पाटिल,शेखर परदेशी,हरीश गुप्ता,सानू शेख सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया।

Post a Comment

Blogger