Ads (728x90)

मुंबई:- मुंबई मनपा द्वारा महाकवि कालिदास हॉल,मुलुंड पर बृहन्मुंबई महानगर पालिका "आदर्श शिक्षक महापौर पुरस्कार" के तहत 2018-2019 के उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया गया।
   विश्वनाथ महाडेश्वर (महापौर,मुंबई),पद्मश्री शास्त्रज्ञ रामकृष्ण वी,सरदार तारा सिंह(विधायक),अंजली नाईक(अध्यक्ष-शिक्षण समिति),समिता काम्बले, रजनी केणी(नगरसेविका) द्वारा 50 शिक्षकों को यह सम्मान प्रदान किया गया।
 दिंडोशी मनपा हिंदी शाला के शिक्षक महाबल वर्मा को भी "आदर्श शिक्षक महापौर पुरस्कार"प्रदान किया गया।
     महाबल वर्मा की उपलब्धि पर आर आर सिंह (पूर्व महापौर),डॉ बाबुलाल सिंह (उपाध्यक्ष-मुंबई कांग्रेस),
डॉ यू पी सिंह(महासचिव-महाराष्ट्र कूर्मि क्षत्रिय समाज),एन के सिंह (संपादक-संदेशा),जगदीश सिंह(भवन निर्माता, उद्योगपति),डॉ सचिन सिंह(अध्यक्ष-युवा ब्रिगेड असोसिएशन),शिक्षा विद-डॉ आर एम पाल,मारकण्डेय सिंह,चंद्रवीर यादव,राजकुमार यादव, ने शुभकामनायें प्रदान किया है।

Post a Comment

Blogger