Ads (728x90)

भिवंडी।एम हुसेन ।पूर्व पंद्रह दिनों से कोल्हापूर ,सांगली एवं सातारा जिले में हो रही निरंतर मूसलधार  बरसात के कारण चारों ओर भयंकर परिस्थिति निर्माण हुई है जिसमें अनेक नागरिकों का संसार उजड गया है। इस भयंकर बाढ के कारण  कोल्हापूर व सांगली शहर का  बडे पैमाने पर नुकसान हुआ है।जिसकारण वहां का जनजीवन अस्तव्यस्त होने के बाद नागरिकों को अन्ननपदार्थ ,कपडेलत्ते ,मेडिसीन, संसार उपयोगी वस्तुओं का अधिक  अभाव का सामना करना पड रहा है।इसलिए उक्त बाढ पीड़ितों की सहायता के लिए अनेक दानशूर,समाजसेवियों ने हाथ  बढाया  है। इसी क्रम में भाजपा ठाणे जिलाध्यक्ष दयानंद चोरघे ने भी मानवता के दृष्टिकोण से डी.वाय.फाउंडेशन नामक सामाजिक संंस्था के माध्यम से कोल्हापूर ,सांगली के बाढग्रस्त नागरिकों की सहायता के लिए १५०० परिवार के लिए जीवन उपयोगी वस्तुओं का किट तैयार किया  है।जिसमें चावल,दाल ,मीठा तेल,मसाला,कपडे,साडी  इस प्रकार लगभग १४ वस्तुओं का समावेश है।जिसे भाजपा जिलाध्यक्ष दयानंद चोरघे  स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ लेकर शुक्रवार को सुबह कोल्हापूर के लिए  रवाना हुुए हैं। 

Post a Comment

Blogger