Ads (728x90)

 -
काश्मीर से धारा 370 हटाये जाने पर भिवंडी भाजपा द्वारा मनाया गया जश्न।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राज्य सभा में काश्मीर से धारा 370 एवं 35 ए हटाये जाने की घोषणा किये जाने के बाद भिवंडी भाजपा द्वारा आतिशबाजी करते हुए आनंदोत्सव मनाया गया।भाजपा के भिवंडी शहर जिलाध्यक्ष  संतोष एम शेट्टी के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने धामनकर स्थित आतिशबाजी की एवं एकदूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी है तो  मुमकिन है कहते हुये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमकर जय जयकार का नारा लगाया। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष एम शेट्टी के साथ विधायक महेश चौघुले, आरपीआई के शहर अध्यक्ष महेंद्र गायकवाड़,सुगंधा टावरे,भिवंडी मनपा में विरोधी पक्ष के नेता यशवंत टावरे,भाजपा के गटनेता हनुमान चौधरी,नगरसेवक दिलीप कोठारी,भूमेश कल्याड़प,साखराबई  बगाडे, युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष विशाल पठारे, रेखा पाटील,भिवंडी महिला अध्यक्षा ममता परमानी एवं उत्तर भारतीय महिला अध्यक्षा सुनीता यादव, नंदन गुप्ता  सहित भारी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Blogger