Ads (728x90)

-
दिल्ली विश्व विद्यालय में लगाये गये स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के पुतले का 
एनएसयुआई के कार्यकर्ताओं द्वारा अपमान किये जाने से आक्रोशित भिवंडी शहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एनएसयुआई का झंडा जलाकर कड़ा विरोध किया है।  महानगर मंत्री ओजस जयवंत एवं महाविद्यालय प्रमुख अमित तिवारी के नेतृत्व में बी.एन.एन कॉलेज के प्रवेश द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एनएसयुआई का झंडा जलाकर उसके विरुद्ध नारेबाजी करते हुये कडा विरोध जताया है।
   महानगर मंत्री ओजस जयवंत ने बताया कि दिल्ली विश्व विद्यालय कैंपस में उत्तर की तरफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर,नेताजी सुभाषचंद्र बोस एवं शहीद भगत सिंह का अर्ध पुतला लगाया गया था। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में राष्ट्र भक्ति, देश प्रेम एवं इन महापुरुषों के विचारों से प्रेरणा लेने के लिये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा अर्ध पुतले का अनावरण किया गया था। लेकिन एनएसयुआई के कार्यकर्ताओं द्वारा महापुरुषों के कार्यों की अपेक्षा वैचारिक मतभेद को अधिक महत्व देते हुए उनका अपमान किया गया। जिसके कारण एनएसयुआई का झंडा जलाकर कड़ा विरोध किया गया है। 

Post a Comment

Blogger